---Advertisement---

Motorola Razr 70 Ultra: क्रिएटर्स की दुनिया बदलने आ रहा Moto AI बटन! जानें फोन में क्या मिल सकता है सबसे हटकर

Motorola Razr 70 Ultra: मोटरोला रेजर 70 अल्ट्रा फोल्डेबल स्मार्टफोन इसी साल लॉन्च किया जा सकता है। इसके लीक फीचर्स लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं। यहां जानें फोन में क्या कुछ नया मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 24, 2026 12:57 अपराह्न

Motorola Razr 70 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Motorola Razr 70 Ultra: अमेरिकन कंपनी मोटरोला भारत में बजट की कीमत पर प्रीमियम फीचर्स से लेस स्मार्टफोन लॉन्च करती है। यही कारण है कि, यूजर्स की अच्छी डिमांड देखने को मिलती है। अपने इन्हीं चाहने वालों के लिए कंपनी मोटरोला रेजर 70 अल्ट्रा फोल्डेबल स्मार्टफोन लेकर आ रही है। इसकी संभावित लॉन्चिग  जून 2026 बताई जा रही है। अगर आप किसी अच्छे फोन को खरीदना चाहते हैं तो थोड़ा सा थम जाएं, क्योंकि मोटरोल रेजर 70 अल्ट्रा आने वाला है। इसमें कंटेन्ट को और भी ज्यादा सरल और और क्रिएटिव बनाने के लिए Moto AI बटन मिल सकता है।

Motorola Razr 70 Ultra फोल्डेबल फोन के लिए कैसे मोटो एआई बनेगा वरदान?

मोटरोला रेजर 70 अल्ट्रा स्मार्टफोन को लेकर चर्चा है कि, कंपनी इसमें पर्सनल असिस्टेंट के रुप में मोटो एआई दे सकती है। ये एक फिजिकल एआई बटन होगा। इस बटन को दबाकर रखने से मोटो एआई प्रॉम्प्ट बार खुल जाता है, जहां आप टाइप करके या बोलकर कोई भी कमांड दे सकते हैं। ये फोन में आने वाले नोटिफिकेशन को पढ़कर उनकी एक छोटी समरी बनाकर देगा। मीटिंग्स के दौरान यह आपकी बातचीत को रिकॉर्ड करके उसके नोट बनाकर देगा। इसकी एक्सटर्नल डिस्प्ले में मौजूद एआई फोन को बिना खोले जवाब देने का मौका देगी।

मोटरोला रेजर 70 अल्ट्रा फोन के संभावित यूनिक फीचर्स

Motorola Razr 70 Ultra स्पेसिफिकेशन
मेन डिस्प्लेमोटरोला रेजर 70 अल्ट्रा फोल्डबेल फोन में कंपनी मेन डिस्प्ले 7 इंच की दे सकती है । ये LTPO AMOLED होगी। जो तेज धूप में भी काम करेगी।
कवर डिस्प्लेकवर डिस्प्ले 4 इंच की LTPO AMOLED हो सकती है। फोन को बिना खोले स्क्रीन पर मैसेज, कॉल और कैमरा देख सकेंगे।
प्रोटेक्शन ग्लासडिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिल सकती है।
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिल सकता है।
बैटरी/चार्जर5000mAh की बैटरी मिल सकती है। 68W टर्बोपावर चार्जर के साथ 30W वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
कैमरा50MP का OIS के साथ मेन कैमरा मिल सकता है। ये कम लाइट और अंधेरे में भी काम करेगा। 50MP का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। वहीं, 50MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। दूर की चीजों को रिकॉर्ड करने के लिए 3x ऑप्टिकल ज़ूम मिल सकता है। ये कैमरा मोटो एआई पर काम करेगा।

 

मोटरोला रेजर 70 अल्ट्रा की अनुमानित लॉन्चिग और लीक कीमत 

मोटरोला रेजर 70 अल्ट्रा स्मार्टफोन की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसे 1.10 लाख के आस-पास की कीमत में पेश किया जा सकता है। जून तक इस फोन को लॉन्च किया जा सकता है। इस फोल्डेबल फोन का मुकाबला Google Pixel 10 Pro Fold, Oppo Find N5 Flip और Samsung Galaxy Z Flip 7 जैसे फोल्डेबल फोन से हो सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

जून 15, 2026

 iPhone 18 Pro Max

जून 13, 2026

Samsung Galaxy A27 5G

जून 13, 2026

Oppo Reno 16

जून 12, 2026

Moto G Max 5G

जून 12, 2026

Vivo X Fold 6

जून 10, 2026