---Advertisement---

Motorola Razr Fold: 169999 की कीमत वाला ये फोल्डेबल फोन क्यों खरीदना चाहिए? जानें सभी फीचर्स और खासियत

Motorola Razr Fold: मोटरोला रेजर फोल्ड लॉन्च हो गया है। इस फोल्डेबल फोन का यूजर्स को लंबे समय से इंतजार था । इसकी अल्ट्रा स्लिम बॉडी और कैमरा लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 13, 2026 2:34 अपराह्न

Motorola Razr Fold
Follow Us
---Advertisement---

Motorola Razr Fold : मोटरोला ने अपने बेहद हाईटेक फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। मोटरोला रेजर फोल्ड जैसे ही 13 मई  2026 को पेश हुआ वैसे ही इसके फीचर्स को लेकर चर्चा होने लगी।  इसके टॉप वेरियंट की कीमत 169999 रुपए  है। लगभग 1 लाख 70 हजार की कीमत वाले इस फोन को खरीदने का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो पहले इसकी खूबियों के बारे में जान लें। आपको बता दें, मोटरोला रेजर फोल्ड कंपनी का पहला पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन है। इसकी अल्ट्रा स्लिम बॉडी इसे बेहद खास बनाती है।

Motorola Razr Fold की  कीमत और स्टोरेज वेरियंट

मोटरोला रेजर फोल्ड को कंपनी ने तीन अलग-अलग स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया है। इसके 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,49,999 रुपए है। वहीं, 16 GB रैम और 512 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,59,999 रुपए है। इसके साथ कंपनी ने FIFA World Cup 26 एडिशन को ब्लैक कलर में 1,69,999 रुपए की कीमत में पेश किया है। इस फोन का मुकाबला Google Pixel 10 Pro Fold और Samsung Galaxy Z Fold7 जैसे मॉडल से हैं।इस फोन की सेल 20 मई 2026 से दोपहर 12 बजे शुरु से रही है। लेकिन ये ऑन लाइन  प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है।

मोटरोला रेजर फोल्ड का कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी और अन्य  स्पेसिफिकेशन

Motorola Razr Fold स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले8.1 इंच की 2K LTPO pOLED मेन इनर डिस्प्ले दी गई है। वहीं, 6.6 इंच की LTPO pOLED कवर डिस्प्ले दी गई है। ये तेज धूप में भी काम करता है।
स्क्रीन प्रोटेक्शनस्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Ceramic 3 की प्रोटेक्शन मिल रही है।
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है।
मोटो एआईMoto AI गूगल जेमिनी पर चलता है। जिसकी मदद से क्रिएटिव काम किए जा सकते हैं।
कैमर50MP का मेन कैमरा Sony LYT 828 सेंसर और OIS से लैस है। इसके साथ ही 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल रहा है। दूर की चीजों को कैप्चर करने के लिए 3x ऑप्टिकल ज़ूम और 100x सुपर ज़ूम मिल रहा है। 32MP और 20MP का कैमरा मिल रहा है। 8K क्वालिटी में वीडियो बनाई जा सकती है।
बैटरी/चार्जर6000mAh की बैटरी के साथ 80W वायर्ड टर्बोपावर चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।
स्क्रीन प्रोटेक्शनकोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Ceramic 3 की स्क्रीन प्रोटेक्शन मिल रही है।
पेनMoto Pen Ultra फोन को स्मूद चलाने में मदद करता है।
सेफ्टी रेटिंगपानी और धूल से बचाने के लिए IP48 और IP49 रेटिंग मिल रही है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

सितम्बर 21, 2026

OnePlus 13s

सितम्बर 19, 2026