---Advertisement---

क्या Oppo और Samsung की टेंशन बढ़ाएगा Motorola का Razr Foldable स्मार्टफोन? फीचर्स देख उछल पड़े यूजर्स

Motorola Razr 2023: मोटोरोला जल्द ही अपना Motorola Razr 2023 फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है और इसके लॉन्च को लेकर मीडिया में कुछ खबरे सामने आयी हैं। यह भी कहा जा रहा है की यह स्मार्टफोन इस साल होने वाले फोन शो मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 में भी पेश किया जा सकता है ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: फ़रवरी 22, 2023 5:16 अपराह्न | Updated: मार्च 24, 2023 5:50 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Motorola Razr 2023: मोटोरोला जल्द ही अपना Motorola Razr 2023 फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है और इसके लॉन्च को लेकर मीडिया में कुछ खबरे सामने आयी हैं। यह भी कहा जा रहा है की यह स्मार्टफोन इस साल होने वाले फोन शो मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 में भी पेश किया जा सकता है जो कि 27 फरवरी से 2 मार्च 2023 तक बारसेलोना में आयोजित किया जाएगा। यह एक क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा जो कि पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुए Razr 2022 का अपग्रेड़ वर्जन हो सकता है। हालांकि Motorola Razr 2023 के लॉन्च को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। तो पढ़िए इस बारे में सभी जानकारियां। इस फोन का मुकाबला Oppo और Samsung जैसे फोन्स से है।

ये भी पढ़ें: Redmi और Techno के अरमानों पर पानी फेरने आया Infinix Smart 7, फीचर्स देख यूजर्स बोले- ‘फोन हो तो ऐसा’

Motorola Razr 2023 में ये संभावित स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं

मीडिया में जारी खबरों के मुताबिक Motorola Razr 2023 फोन का मैन डिस्प्ले 6 इंच से बड़ा हो सकता है जो कि 144hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। वहीं इसके बैक में बड़ा कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप और एक एलईडी फ्लैश लाइट के साथ अंडर स्क्रीन फ्रंट कैमरा के मिलने की संभावना है। सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले में किसी भी तरह कटआउट नहीं दिखेगा। इस फोन की टक्कर हाल ही में लॉन्च हुए OPPO Find N2 Flip और सैमसंग के फोल्डेबल फोन से होगी। इसमें मिलने वाली डिस्प्ले OPPO Find N2 Flip के मुकाबले बड़ी हो सकती है।

Motorola Razr 2023 का प्रोसेसर

रिपोर्ट्स के मुताबिक रेजर 2023 स्मार्टफोन में कॉलकॉम या मीडियाटेक का फ्लैगशिप लेवल वाला प्रोसेसर दिया जा सकता है। कंपनी इस फोन बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दे सकती है। इस फोन में Android 13 का सपोर्ट दिया जाएगा। इस फोन की स्पेसिफिकेशन को लेकर अभी तक किसी भी प्रकार का खुलासा नहीं किया गया है। यह फोन 70000 से 80000 रुपये के प्राइस टेग के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: OLA जल्द ही इकोनॉमिकल ELECTRIC BIKES लॉन्च कर भारतीय बाजार में मचाएगी धूम, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026