---Advertisement---

National Science Day 2025: अंतरिक्ष से लेकर मेडिकल क्षेत्र तक, विज्ञान में भारत के बढ़ते कदम से घबराया चीन और पाकिस्तान; जानें पूरी डिटेल

National Science Day 2025: विज्ञान के क्षेत्रों में लगातार भारत नए आयाम छू रहा है, जिसने अंतरिक्ष, मेडिकल समेत कई क्षेत्र शामिल है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 28, 2025 11:19 पूर्वाह्न

National Science Day 2025
Follow Us
---Advertisement---

National Science Day 2025: भारत के लिए आज का दिन विज्ञान के लिहाज से काफी अहम माना जाता है, आज यानि 28 फरवरी को हर साल National Science Day के रूप में मनाया जाता है। गौरतलब है कि 28 फरवरी 1928 को देश के महान वैज्ञानिक CV Raman ने प्रकाश की फोटोन थ्योरी से जुड़ी एक अहम खोज की थी। जिसके बाद उन्होंने इसका नाम रमन इफेक्ट रखा था, उन्हें इस खोज के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था, लेकिन क्या आपको पता है कि बीते कुछ सालों में भारत ने विज्ञान के क्षेत्र में कई नई उपलब्धियां हासिल की है। अंतरिक्ष से लेकर मेडिकल समेत कई अन्य क्षेत्रों में नया कीर्तिमान हासिल किया है, भारत की विज्ञान में बढ़ती ताकत के बाद चीन और पाकिस्तान घबरा गए है।

अंतरिक्ष, मेडिकल समेत कई क्षेत्रों में भारत ने हासिल किया नया कीर्तिमान

आपको बता दें कि विज्ञान क्षेत्र में भारत लगातार नए कीर्तिमान हासिल कर रहा है, गौरतलब है कि अंतरिक्ष में भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है, जिसकी तारीफ खुद पीएम मोदी ने की थी। वहीं चांद पर सफल मिशन करने वाला भारत अमेरिका, रूस, चीन के बाद भारत चौथा देश बन गया है। इसके अलावा मेडिकल के क्षेत्र में भी भारत नया कीर्तिमान हासिल कर रहा है, जब कोविड का कहर पूरी दुनिया में जारी था, तो खुद भारत ने अपनी वैक्सीन बनाई थी, जो कोविड-19 को रोकने के लिए मील का पत्थर साबित हुआ था। गौरतलब है कि हर साल की तरह इस बार भी National Science Day 2025 मनाया जा रहा है।

विज्ञान में भारत के बढ़ते दबदबे से घबराया चीन और पाकिस्तान

मालूम हो कि जब दुनिया में कोविड महमारी का दौर जारी था, तो दुनिया के कई देशों में प्रतिदिन हजारों की संख्या में मौतें होती थी, जिसमे चीन शामिल था, लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत ने अद्भुत काम करते हुए महज कुछ दिनों में कोविड वैक्सीन बना डाला, और इसका असर भी काफी प्रभावशाली रहा था, वहीं भारत मेड इन इंडिया के तहत रक्षा क्षेत्र में भी कई कीर्तिमान हासिल कर रहा है, तेजस से लेकर मेड इन इंडिया टैंकों को बनाया गया है, जिससे दोनों पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन घबरा गए है, साथ ही अंतरिक्ष में भी भारत का दबदबा लगातार कायम है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

Pan Masala Packaging

अगस्त 12, 2026

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026