---Advertisement---

क्या बला है Elon Musk का Neuralink? दिमाग में लगते हीं बिना छुए चल रहा कंप्यूटर का माउस

Elon Musk: SpaceX, एक्स और टेस्ला जैसी बड़ी कंपनी के मालिक Elon Musk हमेशा किसी ना किसी बात के कारण खबरों में बना रहते हैं। एलन मस्क की गिनती दुनिया के सबसे अमीर इंसानों में होती है। वो कुछ ना कुछ ऐसा कर ही देते हैं, जिसकी वजह से दुनियाभर की मीडिया और सोशल मीडिया ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 21, 2024 10:43 पूर्वाह्न

Elon Musk
Follow Us
---Advertisement---

Elon Musk: SpaceX, एक्स और टेस्ला जैसी बड़ी कंपनी के मालिक Elon Musk हमेशा किसी ना किसी बात के कारण खबरों में बना रहते हैं। एलन मस्क की गिनती दुनिया के सबसे अमीर इंसानों में होती है। वो कुछ ना कुछ ऐसा कर ही देते हैं, जिसकी वजह से दुनियाभर की मीडिया और सोशल मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं।

इंसानी दिमाग में लगी न्यूरालिंक की चिप को लेकर Elon Musk ने दी बड़ी अपडेट

मस्क एक बार फिर से खबरें में है। इसकी वजह है Neuralink , जी हां इंसान के दिमाग में कुछ दिन पहले ही उनकी कंपनी न्यूरालिंक ने चिप लगाई थी। जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही थी। इस मामले पर बड़ा अपडेट आया है। जिस व्यक्ति के दिमाग ये चिप लगाई गई है। उसने सिर्फ देखकर ही कंप्यूटर का माउस चला दिया।

इसकी जानकारी खुद मस्क ने सोशल मीडिया X के एक कार्यक्रम में देते हुए बताया कि, ये व्यक्ति बस सोचकर ही कंप्यूटर के माउस को कंट्रोल कर लेता है।

इसके ही उन्होंने बताया कि, जिस व्यक्ति के दिमाग में ये चिप लगी थी वो एकदम ठीक है। मस्क ने ये भी बताया कि, ये परीक्षण सफल रहा है। इसकी मदद से दृष्टिबाधित लोग देख सकेंगे। इतना ही नहीं दिमाग से फोन, लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रोनिक चीजों को कंट्रोल कर सकेंगे।

Neuralink का प्रयोग कैसे हुआ?

इस लिंक नाम की चिप को इंसानी दिमाग पर लगाने के लिए मस्क को पिछले साल यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने ह्यूमन ट्रायल की अनुमति मिली थी। जिसके बाद 22 साल के लड़के पर ये प्रयोग पिछले साल सितंबर के महीने में किया गया। इस परीक्षण को लेकर पहली अपडेट आ चुकी है। इतना ही नहीं इस परीक्षण में अभी 6 साल लगेंगे।

Neuralink चिप क्या है?

इस चिंप को दिमाग पर लगाते ही ये दिमाग की कोशिका से ब्लूटूथ को कनेक्ट कर लेती है । जिसके बाद सोचकर ही इंसान काम करता है। इसका उद्देश्य इंसानों में होने वाली न्यूरान संबंधित बीमारी से पीड़ित को राहत देना है और उनका जीवन आसान बनना है। न्यूरालिंक चिप सिक्के की तरह दिखती है। ये बेहद पतली है। जो कि, बहुत ही आसानी से इंसानी दिमाग में लग जाती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now