---Advertisement---

Nokia G42 5G: ट्रिपल कैमरे वाले स्मार्टफोन को मिला धांसू अपडेट, तूफानी खूबियां जानकर खुशी से नाचने लगेंगे यूजर्स!

Nokia G42 5G: देश का स्मार्टफोन (Smartphone) बाजार लगातार बढ़ रहा है। कई कंपनियां अपने नए डिजाइन और दमदार फीचर्स वाले फोन को लाने की तैयारी कर रही हैं। वैसे आजकल अधिकतर फोन मेकर कंपनियां स्मार्टफोन के कैमरे पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रही हैं। इसी बीच मार्केट की दिग्गज कंपनी नोकिया ने एक बड़ी ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 25, 2024 6:23 अपराह्न

Nokia G42 5G
Follow Us
---Advertisement---

Nokia G42 5G: देश का स्मार्टफोन (Smartphone) बाजार लगातार बढ़ रहा है। कई कंपनियां अपने नए डिजाइन और दमदार फीचर्स वाले फोन को लाने की तैयारी कर रही हैं। वैसे आजकल अधिकतर फोन मेकर कंपनियां स्मार्टफोन के कैमरे पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

इसी बीच मार्केट की दिग्गज कंपनी नोकिया ने एक बड़ी जानकारी साझा की है। दरअसल नोकिया के एक 5जी स्मार्टफोन में एंड्रॉइड 14 ओएस अपडेट जारी किया गया है। नोकिया जी42 5जी (Nokia G42 5G) फोन में अब कई नए फीचर्स और सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Nokia G42 5G स्मार्टफोन में Android 14 OS Update

  • नोकिया के मुताबिक, नया अपडेट वर्जन 2.1 से लेकर 2.6GB का है। साथ ही इसमें दिसंबर 2023 का गूगल सुरक्षा पैच भी दिया जाएगा।
  • Nokia G42 5G स्मार्टफोन में हेल्थ डेटा मैनेजमेंट के तौर पर एक नया फीचर आया है। इससे यूजर्स अपनी हेल्थ के बारे में जान सकेंगे।
  • नए अपडेट में ऐप डेटा परमिशन फीचर दिया गया है। इससे यूजर्स को किसी ऐप को परमिशन देनी है या नहीं, ये सरल हो जाएगा।
  • नए अपडेट में ऑडियो और वीडियो सुविधाएं दी गई हैं। इसमें नोटिफिकेशन के लिए कैमरा, स्क्रीन फ्लैश और कई नए फीचर एड किए गए हैं।
  • नोकिया के इस नए अपडेट के बाद अब यूजर्स फोन पर देख पाएंगे कि उन्होंने फोन पर कितना समय बिताया है। साथ ही फोन की बैटरी मैनेजमेंट की सुविधा भी मिलेगी।
  • कंपनी के नए अपडेट में यूजर्स को कस्टमाइजेशन का विकल्प मिलेगा। इसमें लॉक स्क्रीन पिकर, मोनोक्रोमेटिक थीम, नए टेप्लेट्स और HDR इमेज को कस्टमाइज किया जा सकेगा। ये सारे अपडेट HMD ग्लोबल ने जारी किए हैं।

Nokia G42 5G Specifications

स्क्रीन6.56 inches (16.66 cm)
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 480 Plus
बैटरी5000mAh
रियर कैमरा50MP+2MP+2MP
सेल्फी कैमरा8MP
रिफ्रेश रेट90hz

नोकिया के इस फोन में 6.56 इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन में Qualcomm Snapdragon 480 Plus प्रोसेसर और 560 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। डिस्प्ले में 90hz की रिफ्रेश रेट के साथ Corning Gorilla Glass v3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इस डिवाइस में 6GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन चलाने के लिए 5000mah की बैटरी के साथ 20W का वायर्ड फास्ट चार्जर दिया गया है।

फोन के पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके साथ ही वाई-फाई-5, ब्लूटूथ-5.1, यूएसबी चार्जिंग, जीपीएस, 3.5mm का ऑडियो जैक, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, डबल सिम सपोर्ट और 5G सपोर्ट मिलता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026