---Advertisement---

Nothing Phone 2a का सामने आया मनमोहक डिजाइन, जानें लीक हुई स्पेशल खूबियां

Nothing Phone 2a: स्मार्टफोन बाजार में अपने यूनिक फोन की वजह से चर्चा में आई नथिंग (Nothing) कंपनी जल्द ही अपना धांसू अपकमिंग फोन मार्केट में लाने वाली है। इस फोन का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। हम बात कर रहे हैं नथिंग फोन 2ए (Nothing Phone 2a) का। इस फोन को पेश ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 27, 2024 6:17 अपराह्न

Nothing Phone 2a
Follow Us
---Advertisement---

Nothing Phone 2a: स्मार्टफोन बाजार में अपने यूनिक फोन की वजह से चर्चा में आई नथिंग (Nothing) कंपनी जल्द ही अपना धांसू अपकमिंग फोन मार्केट में लाने वाली है। इस फोन का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। हम बात कर रहे हैं नथिंग फोन 2ए (Nothing Phone 2a) का। इस फोन को पेश सामने आने में थोड़ा ही वक्त बचा है। ऐसे में इसकी कुछ खास खूबियां लीक हो गई हैं। आप भी जानिए क्या है डिटेल।

Nothing Phone 2a की खास डिटेल

आपको जानकारी के लिए बता दें कि नथिंग फोन 2ए को आधिकारिक तौर पर 5 मार्च 2024 को पूरी तरह से दुनिया के सामने रखा जाएगा। कंपनी ने अपनी आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पोस्ट में इसके सफेद रंग के विकल्प को दिखाया है। इस फोन में भी ट्रांसपेरेंट रियर डिजाइन मिलेगा।

साथ ही फोन के पीछे की तरफ हॉरिजॉन्टल शेप में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी का सिग्नेचर स्टाइल एलईडी लाइट्स भी दी गई है। नथिंग कंपनी इस फोन में MediaTek Dimensity 7200 Pro प्रोसेसर देगी। साथ ही 12GB रैम के साथ 8GB रैम अतिरिक्त मिलेगी।

Nothing Phone 2a की संभावित खूबियां

स्क्रीन6.7 इंच
चिपसेटMediaTek Dimensity 7200 Pro
बैटरी5000mah
रैम12GB
रियर कैमरा50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP

नथिंग फोन 2ए को एंड़्रॉइड 14 ओएस पर लाया जा सकता है। इस फोन में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले के साथ 120hz की रिफ्रेश रेट मिल सकती है। डिवाइस में 5000mah की बैटरी के साथ 45W का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। वहीं, फोन में 50MP का डबल कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा आने की संभावना है। इसकी कीमत 30 हजार रुपये हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026