---Advertisement---

सस्ते Nothing Phone 2a को मिला incredible AI feature, देखते रह गए Samsung-Google

Nothing Phone 2a: अपने ट्रांसपेरेंट लुक से यूजर्स के दिलों पर राज करने वाली मोबाइल कंपनी Nothing ने अभी हालहि में अपना बेहतरीन फोन Nothing Phone 2a को 25000 की कीमत में पेश किया है। इस फोन को लेकर यूजर्स में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसका अंदाजा आप इस बात से ही ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 14, 2024 1:09 अपराह्न

Nothing Phone 2a
Follow Us
---Advertisement---

Nothing Phone 2a: अपने ट्रांसपेरेंट लुक से यूजर्स के दिलों पर राज करने वाली मोबाइल कंपनी Nothing ने अभी हालहि में अपना बेहतरीन फोन Nothing Phone 2a को 25000 की कीमत में पेश किया है। इस फोन को लेकर यूजर्स में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसका अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि, कंपनी ने 12 मार्च को जब इसकी पहली सेल खोली तो काफी तादात में इस फोन की बुकिंग दर्ज की गई। यूजर्स को ये सस्ता फोन और बेहतरीन फीचर्स वाला फोन काफी पसंद आ रहा है।

Nothing Phone 2a को मिला AI feature

इस बीच नथिंग ने एक्स एक जानकारी शेयर करते हुए कहा एलान किया कि अब , Nothing Phone 2a में AI फीचर मिल रहा है। ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बिल्कुल AI Chatbot की तरह काम करेगा। इस एआई से किसी भी तरह के सवाल का जवाब चुटकियों में लिए जा सकते हैं। इसके साथ ही नोट्स बनाने में भी ये मदद करेगा। आपको बता दें, कुछ दिन पहले नथिंग के सीईओ कार्ल पेई और पर्प्लेक्सिटी एआई प्रमुख अरविंद श्रीनिवास के बीच करार हुआ है। अगर यूजर्स इसे 19 मार्च तक खरीदते हैं तो उन्हें पर्प्लेक्सिटी एआई की सुविधा मिलेगी। इसका इस्तेमाल 1 साल तक किया जा सकेगा।

Perplexity AI की जानकारी नथिंग ने दी

नथिंग कंपनी ने इसकी जानकारी एक्स पर शेयर करते हुए लिखी कि, “Perplexity AI एक AI उत्तर इंजन प्लेटफ़ॉर्म है। नथिंग की तरह, यह सूचना अधिभार के शोर को कम करने और दैनिक बातचीत को सुव्यवस्थित करने के लिए मौजूद है। हमारे फोन (2ए) लॉन्च के हिस्से के रूप में, हम 19 मार्च तक की गई खरीदारी के लिए मुफ्त पर्प्लेक्सिटी प्रो सब्सक्रिप्शन (200 अमेरिकी डॉलर तक की कीमत) की पेशकश कर रहे हैं।” किफायती कीमत में ये खास AI फीचर मिलने के बाद ये कहा जा रहा है कि, Samsung-Google को इसने टक्कर दी है। क्योंकि इसमें किफायती कीमत में AI की सुविधा मिल रही है।

Nothing Phone (2a) 5G के फीचर्स

फीचरNothing Phone (2a) 5G
रैम/स्टोरेज8 GB RAM और 128 GB ROM दी गई है।
डिस्प्ले6.7 inch Full HD+ Display दी गई।
कैमरा50MP (OIS) , 50MP , 32MP Front Camera पर काम करता है।
बैटरी5000 mAh Battery मिल रही है।
प्रोसेसरDimensity 7200 Pro Processor मिल रहा है।
सिमDual Sim दिया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 14 पर ऑपरेट करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026