---Advertisement---

सिर्फ 25 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा 16GB रैम वाला OnePlus 11R 5G Smartphone, जानिए कब होगा लॉन्च

OnePlus 11R 5G: भारतीय टेक बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन पेश हो रहे हैं। इसी बीच चाइनीज फोन निर्माता कंपनी OnePlus ने पिछले कुछ समय में काफी नाम हासिल किया है। ऐसे में अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। मालूम हो कि ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 31, 2023 2:53 अपराह्न

OnePlus 11R 5G
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus 11R 5G: भारतीय टेक बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन पेश हो रहे हैं। इसी बीच चाइनीज फोन निर्माता कंपनी OnePlus ने पिछले कुछ समय में काफी नाम हासिल किया है। ऐसे में अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। मालूम हो कि OnePlus के स्मार्टफोन में काफी शानदार फीचर्स दिए गए होते हैं। इसी बीच OnePlus ने अपने OnePlus 11R 5G की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। आइए जानते हैं कि क्या है इसकी पूरी जानकारी।

OnePlus 11R 5G की लॉन्च डेट आई सामने

OnePlus 11R 5G की जानकारियां लगातार सामने आ रही है। ऐसे में पता चला है कि कंपनी इसे 7 फरवरी 2023 को पेश करेगी। बताया जा रहा है कि इसे Cloud 11 इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी ने इसके फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

ये भी पढ़ें: खत्म हुआ इंतजार! 01 फरवरी को इन तीन दमदार स्मार्टफोन से टेक मार्केट को हिलाने आ रहा SAMSUNG

OnePlus 11R 5G के फीचर्स

OnePlus की R सीरीज में इस फोन को सही दाम पर पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि कंपनी इसमें फ्लैगशिप हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर देगी। कंपनी ने कहा है कि ये फोन इनोवेटिव तकनीक के साथ फास्ट और स्मूद परफॉमेंस देगा। वहीं, लोगों को इस फोन का बेसब्री से इंतजार है। बताया जा रहा है कि इसे बड़े अपडेट के साथ गैलेस्टिक सिल्वर और ग्रे कलर में पेश किया जा सकता है। फोन के रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा सैटअप और LED फ्लैशलाइट दी जाएगी। वहीं, फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया जाएगा।

ProcessorQualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1
RAM8GB,16GB
Storage128GB, 256GB
OSAndroid v13
Screen Size6.7 inches (17.02 cm)
Resolution1240 x 2772 pixels
Refresh Rate120 Hz
Rear Camera50 MP + 12 MP + 2 MP
Front Camera16 MP
Battery5000 mAh

OnePlus 11R 5G की संभावित कीमत

इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 दिया जाएगा। इसकी बैटरी की बात करें तो इसमें 5000 mAh की बैटरी और 100W का फास्ट चार्जर दिया जाएगा। इस पर कंपनी का दावा है कि ये फोन सिर्फ 25 मिनट में ही फुल चार्ज हो जाएगा। वहीं, फोन में 6.7 inches की Fluid AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। इस फोन को 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज और 16 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसकी कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि इसके बेस मॉडल को 35000 रुपये के दाम पर पेश किया जा सकता है।

Also Read: MP News: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर CM शिवराज की चिंता हुई दूर, PM मोदी एक तीर से साधेंगे कई निशाने

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026