---Advertisement---

OnePlus 15 5G: अमेजन, विजय सेल्स या रिलायंस, कौन सा प्लेटफॉर्म दे रहा है सबसे सस्ती कीमत; जानें पूरी डिटेल

OnePlus 15 5G: वनप्लस 15 5जी स्मार्टफोन को अमेजन, विजय सेल्स या रिलायंस में से कौन से प्लेटफॉर्म पर सबसे काम प्राइस के साथ खरीदा जा सकता है। इस फोन में हाईटेक प्रोसेसर से लेकर बड़ी बैटरी और एडवांस एआई खूबियां भी दी गई हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 15, 2025 6:40 अपराह्न

OnePlus 15 5G
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus 15 5G: इस साल वनप्लस कंपनी के जिस प्रीमियम फोन का बेसब्री से इंतजार था, वो 13 नवंबर 2025 को मार्केट में दस्तक दे चुका है। इंडिया में लॉन्च के 2 दिन बाद भी इसका क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वनप्लस 15 5जी मोबाइल में बात ही कुछ ऐसी है। इंटरनेट पर काफी लोग इसके फीचर्स और कीमत खोज रहे हैं। इसमें एक नहीं, बल्कि कई सारे धाकड़ स्पेक्स दिए गए हैं। अगर आप इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को किसी तगड़े ऑफर के साथ तलाश रहे हैं, तो समझिए आप सही लोकेशन पर आ गए हैं। इस खबर में हम आपको बताने वाले हैं कि इस मोबाइल को अमेजन, विजय सेल्स और रिलायंस डिजिटल में से कौन से प्लेटफॉर्म से खरीदना फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

अमेजन साइट पर OnePlus 15 5G पर मिल रहा है 5 फीसदी का डिस्काउंट

शुरुआत करते हैं अमेजन प्लेटफॉर्म से, अमेजन वेबसाइट पर वनप्लस 15 5जी फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 76999 रुपये की एमआरपी के साथ उतारा गया है। मगर डील के तहत इसे खरीदने के लिए 72999 रुपये का भुगतान करना होगा। शॉपिंग साइट इस पर 5 फीसदी की छूट प्रदान कर रही है। साथ ही कैशबैक, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर के तहत इसे 60000 रुपये की बचत के साथ खरीद सकते हैं। मगर इसके लिए पहले आपको अपने एरिया का पिनकोड डालकर ऑफर की जांच करनी होगी। ऑफर उपलब्ध होने पर एक पुराना फोन जमा करना होगा।

Photo Credit: Amazon

विजय सेल्स पर कितनी है वनप्लस 15 5जी की कीमत

शॉपिंग प्लेटफॉर्म विजय सेल्स पर वनप्लस 15 5जी के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 76999 रुपये के प्राइस पर लिस्ट किया गया है। मगर डील के तहत इसे 72999 रुपये के साथ अपना बना सकते हैं। इस फोन पर 5 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, इस पर भी कई बैंक ऑफर्स का लाभ उठाया जा सकता है।

Photo Credit: Vijay Sales

रिलायंस डिजिटल पर कितना है धांसू फोन का प्राइस

रिलायंस डिजिटल शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर वनप्लस 15 5जी के के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 76999 रुपये की एमआरपी के साथ उतारा गया है। मगर ग्राहक 5 प्रतिशत की छूट के बाद 72999 रुपये पर खरीद सकते हैं। इस साथ ही कई बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। इनका लाभ लेने के लिए रिलायंस डिजिटल की सभी शर्तों और नियम को पूरा करना होगा।

Photo Credit: Reliance Digital
स्पेक्सवनप्लस 15 5जी
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5
रैम-स्टोरेज16GB-512GB
डिस्प्ले6.78 इंच
रिफ्रेश रेट165Hz
बैटरी7300mAh
चार्जर120W
रियर कैमरा50MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP

फ्लैगशिप मोबाइल में मिलती हैं हाईटेक खूबियां

वहीं, वनप्लस 15 5जी स्मार्टफोन की खूबियों की बात करें, तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6.78 इंच की एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। साथ में 165Hz की रिफ्रेश रेट और धाकड़ ब्राइटनेस देखने को मिलती है। कंपनी ने इसमें 7300mAh की बैटरी और 120W का वायर्ड फास्ट चार्जर जोड़ा गया है। फोन के बैक साइड पर 50एमपी का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके आगे की तरफ, 32एमपी का सेल्फी सेंसर शामिल किया गया है। इतना ही नहीं, फोन मेकर ने इसमें प्लस माइंड और गूगल जेमिनी एआई के साथ कई एआई फीचर्स भी जोड़े गए हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026