---Advertisement---

OnePlus 15 5G: सबसे शक्तिशाली प्रोसेसर और एआई खूबियां आते ही जीत लेंगी लाखों लोगों का दिल, क्या सिंगल चार्ज पर 2 दिन चलेगी बैटरी? जानें लीक्स

OnePlus 15 5G: वनप्लस 15 5जी को इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसमें सबसे हाईटेक प्रोसेसर और एडवांस एआई खूबियों को शामिल कर सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 21, 2025 1:27 अपराह्न

OnePlus 15 5G
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus 15 5G: चाइना में वनप्लस अपना आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च कर सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस 15 5जी को सबसे पहले चीन में इसी महीने लाने की संभावना है। इसके बाद ही भारत समेत अन्य ग्लोबल मार्केट्स में उतारा जा सकता है। ऐसे में लेटेस्ट लीक्स की मानें, तो इसमें प्रोसेसर से लेकर बैटरी तक काफी कुछ खास रहने की आशंका है। इतना ही नहीं, फोन कंपनी इसमें एडवांस एआई पैक भी जोड़ सकती है।

चीन में जल्द लॉन्च होगा OnePlus 15 5G, भारत में कब देगा दस्तक?

कई हालिया रिपोर्ट्स की मानें, तो वनप्लस 15 5जी मोबाइल को 27 अक्तूबर 2025 को चीन के घरेलू बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इंडिया में इस फ्लैगशिप फोन को जनवरी 2026 तक उतारने की योजना है। हालांकि, भारतीय लॉन्चिंग को लेकर कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वनप्लस 15 5जी का अनुमानित प्राइस

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में दावा किया गया है कि वनप्लस के आगामी फोन का दाम 54999 रुपये रह सकता है। यह दाम चीन के बाजार में रह सकता है। मगर भारतीय मार्केट में प्राइस को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है।

धाकड़ चिपसेट यूजर्स को देगी जबरदस्त परफॉर्मेंस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस के अपकमिंग मोबाइल में अब तक की सबसे पावरफुल चिपसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 देखने को मिल सकती है। ऐसे में यह प्रोसेसर एडवांस एआई फीचर्स और 200MP के कैमरे तक को सरलता से सपोर्ट कर सकता है। कंपनी इसमें एंड्रॉयड 16 ओएस के साथ अपना ओएस सॉफ्टवेयर का सपोर्ट भी दे सकती है। फोन मेकर इसमें एआई फोटो एडिटिंग, वीडियो एडिटिंग टूल्स को भी जोड़ सकती है। इससे यूजर्स के कई डेली टास्क आसानी से पूरे हो सकते हैं।

स्पेक्सवनप्लस 15 5जी की लीक डिटेल्स
चिपसेटक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.7 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी7300mAh
चार्जर100W
रियर कैमरा50MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा50MP

ये स्पेक्स भी उड़ा सकते हैं गर्दा

उधर, कई अन्य लीक्स पर गौर करें, तो वनप्लस अपने आगामी मोबाइल में 7300mAh की बैटरी क्षमता देखने को मिल सकती है। इसकी बैटरी सिंगल चार्ज पर 2 दिन तक चल सकती है। हालांकि, इसके लिए यूजर्स को फोन को नॉर्मल इस्तेमाल करना होगा। साथ ही 100W का वायर्ड चार्जर आने की उम्मीद है। फिलहाल, इस फोन की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

International Women's Day 2026

मार्च 8, 2026

Vivo V70 5G

मार्च 7, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 7, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 7, 2026

Samsung Galaxy S26 5G

मार्च 7, 2026

Lava Bold 2 5G

मार्च 7, 2026