---Advertisement---

OnePlus 15 5G: बैटरी और कैमरा ही नहीं, बल्कि एआई खूबियां भी आते ही जीत लेंगी लाखों लोगों का दिल; क्या गेमर्स की आएगी मौज?

OnePlus 15 5G: अपकमिंग वनप्लस 15 5जी फोन में बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और चमचमाती हुईं कई सारी एडवांस एआई खूबियां देखने को मिल सकती हैं। यह फोन 13 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 12, 2025 4:01 अपराह्न

OnePlus 15 5G
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus 15 5G: टेक मार्केट के सभी मोबाइल गेमर्स की निगाह इस वक्त वनप्लस 15 5जी पर बनी हुई है। अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि वनप्लस अपना नया प्रीमियम फोन जल्द ही लॉन्च करने वाला है। इस अपकमिंग मोबाइल में यूनिक डिजाइन, धांसू डिस्प्ले, दमदार बैटरी के साथ आलीशान कैमरा सेटअप भी देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह फोन आते ही गेमर्स का फेवरेट साबित हो सकता है।

OnePlus 15 5G की लॉन्च डिटेल

फोन मेकर ने बताया है कि वनप्लस 15 5जी मोबाइल को आधिकारिक तौर पर 13 नवंबर 2025 की शाम को 7 बजे इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि लॉन्च के एक घंटे बाद यानी 8 बजे से इसकी पहली सेल शुरू हो जाएगी।

वनप्लस 15 5जी का संभावित प्राइस

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अपकमिंग वनप्लस 15 5जी फोन का दाम फ्लैगशिप कैटेगरी में रखा जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें, तो इसका प्राइस 59999 रुपये से स्टार्ट होने की संभावना है।

आते ही धूम मचा सकते हैं ये धाकड़ फीचर्स

स्मार्टफोन निर्माता ने बताया है कि वनप्लस 15 5जी फोन में 7300mAh की बैटरी मिलेगी। साथ ही 120W का वायर्ड फास्ट चार्जर दिया जाएगा। साथ ही 50W का वायरलेस चार्जर भी आएगा। इसकी डिस्प्ले में 165 की हर्ट्स की रिफ्रेश रेट दी जाएगी। ऐसे में फोन की स्क्रीन काफी शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस दे सकती है। कंपनी ने बताया है कि इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट को लाया जाएगा। यह प्रोसेसर नया है, ऐसे में इसमें दमदार परफॉर्मेंस मिलने का अनुमान है। इसके अलावा, टेक कंपनी ने बताया है कि इस आगामी फोन में रियर पैनल पर 50एमपी का ट्रिपल कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा। इसका कैमरा दिन में, रात में और मोशन में भी काफी बढ़िया फोटो देगा।

स्पेक्सवनप्लस 15 5जी की संभावित खूबियां
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.78 इंच
रिफ्रेश रेट165Hz
बैटरी7300mAh
चार्जर120W
बैक कैमरा50MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP

गेमर्स की हो सकती है बल्ले-बल्ले

फोन कंपनी वनप्लस के मुताबिक, अपकमिंग प्रीमियम फोन में आलीशान एआई खूबियों को भी शामिल किया जाएगा। इसमें प्लस माइंड और ऑक्सीजन ओएस 16 का सपोर्ट मिलेगा। ऐसे में यूजर्स काफी आसानी से कई सारे कामों को कर सकते हैं। साथ ही कंपनी ने बताया है कि इसमें आईपी68 और आईपी69 की रेटिंग भी दी जाएगी। वहीं, कुछ लीक्स की मानें, तो इस मोबाइल में 4 मिलियन से अधिक अंतूतू स्कोर मिलने की संभावना है। ऐसे में गेमर्स को काफी तगड़ा अनुभव मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Pixel 11a

सितम्बर 30, 2026

Vivo X Fold 6

सितम्बर 30, 2026

OPPO Reno 16t

सितम्बर 28, 2026

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026