---Advertisement---

OnePlus Turbo 6V: टेंशन खत्म! 9000mAh की बैटरी, कैमरा लवर्स और गेमर्स को भी भाएंगे ये प्रीमियम स्पेक्स; जानें पूरी डिटेल

OnePlus Turbo 6V: वनप्लस टर्बो 6वी फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें कैमरा प्रेमियों और गेमर्स के लिए भी कई सारे हाईटेक फीचर्स दिए गए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 12, 2026 6:12 अपराह्न

OnePlus Turbo 6V
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus Turbo 6V: स्मार्टफोन मार्केट में वनप्लस बड़ा तूफान लाने वाला है। फोन कंपनी अपना नया फोन वनप्लस टर्बो 6वी चीन में लॉन्च कर चुकी है। ऐसे में इस फोन की इंटरनेट पर काफी चर्चा हो रही है। इसमें काफी दमदार खूबियां दी गई हैं। साथ ही फोन का डिजाइन भी काफी आकर्षक रखा गया है। अगर आपको फोन की बैटरी की चिंता रहती है, तो इस फोन में आपको कोई परेशानी नहीं होगी। फोन मेकर ने अब तक की सबसे बड़ी बैटरी शामिल की है।

OnePlus Turbo 6V की लॉन्च डिटेल

’91mobiles’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस टर्बो 6वी फोन को चीन में पेश कर दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो इसे इंडिया में जुलाई तक मार्केट में उतारा जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वनप्लस टर्बो 6वी की चीन में कीमत

रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस टर्बो 6वी फोन को चीन में CNY 1699, यानी भारतीय बाजार में लगभग 21000 रुपये। ऐसे में भारतीय बाजार में इसका प्राइस 22 से 25000 रुपये के आसपास रहने का अनुमान है।

बैटरी क्षमता है दमदार

उधर, वनप्लस टर्बो 6वी फोन के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 9000mAh की बैटरी के साथ 80W का वायर्ड चार्जर दिया गया है। कंपनी ने इसमें 27W का वायर्ड चार्जर जोड़ा गया है। ऐसे में यूजर्स को इसकी बैटरी की कोई परेशानी नहीं होगी। साथ ही इसमें दमदार चार्जिंग क्षमता दी गई है। इसके अलावा, इसमें स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट को शामिल किया है। इससे काफी बढ़िया स्पीड और परफॉर्मेंस देखने को मिलती है। इसमें 16जीबी रैम के साथ 512जीबी की स्टोरेज दी गई है।

स्पेक्सवनप्लस टर्बो 6वी
चिपसेटस्नैपड्रैगन 8s जेन 4
रैम-स्टोरेज16GB-512GB
डिस्प्ले6.78 इंच
रिफ्रेश रेट165Hz
बैटरी9000mAh
चार्जर80W
रियर कैमरा50MP+2MP
सेल्फी कैमरा16MP

कैमरा और गेमर्स की आएगी मौज

फोन मेकर ने वनप्लस टर्बो 6वी मोबाइल में बैक पैनल पर डबल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50एमपी का मेन कैमरा, 2एमपी का मोनो कैमरा दिया गया है। वहीं, आगे की तरफ, 16एमपी का सेल्फी सेंसर दिया गया है। साथ ही इसमें 6.78 इंच की डिस्प्ले के साथ 165Hz की रिफ्रेश रेट दी गई है। ऐसे में यह फोन कैमरा लवर्स के साथ गेमर्स को भी बढ़िया परफॉर्मेंस प्रदान करता है। कंपनी ने इसमें आईपी66, आईपी68, आईपी69 और आईपी69K को शामिल किया है। इसे इंडिया में कब तक लाया जाएगा, फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

OnePlus 16

जुलाई 31, 2026

Redmi Note 17 5G

जुलाई 31, 2026

Nothing Phone (4a)

जुलाई 31, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

जुलाई 30, 2026

Redmi K100

जुलाई 29, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

जुलाई 29, 2026