Oppo A6s 5G: अगर आपने इस खबर की हेडलाइन पर ध्यान दिया है, तो आप सोच रहे होंगे कि आखिर हम ओप्पो ए6एस 5जी मोबाइल को तूफान क्यों कह रहे हैं? इसकी वजह साफ है कि इसे पॉकेट फ्रेंडली प्राइस में उतारा गया है। मगर इसके फीचर्स एकदम फ्लैगशिप मतलब 50 हजार रुपये से ऊपर वाले मोबाइल की तरह हैं। अगर आप ईद 2026 के मौके पर नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको यह मॉडल काफी पसंद आ सकता है। इसके अलावा, इसकी एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस खूबियां हर किसी को दीवाना बना सकती हैं।
Oppo A6s 5G को खास बनाएंगे ये एआई फीचर्स
स्मार्टफोन मार्केट में ओप्पो ए6एस 5जी मोबाइल ने जबरदस्त एंट्री मारी है। कंपनी ने इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी को शामिल किया है। साथ ही 44W का वायर्ड फास्ट चार्जर मिलता है। इसमें रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी रखा गया है। इसकी बैटरी 0 से 40 फीसदी 30 मिनट में हो जाती है। इसकी एआई खूबियों की बात करें, तो यूजर्स को इसमें एआई सीन एन्हांसमेंट, एआई नाइट मोड, एआई पोर्ट्रेट, एआई परफॉर्मेंस, एआई बैटरी मैनेजमेंट, एआई ऐप लॉन्च प्रीडिक्शन, एआई वॉयस असिस्टेंस और एआई फेस अनलॉक की सुविधा दी गई है।
ओप्पो ए6एस 5जी में मिलते हैं ढेर सारे पावरफुल स्पेक्स
वहीं, कंपनी ने ओप्पो ए6एस 5जी मोबाइल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर को जोड़ा है। कंपनी ने दावा किया है कि इसकी चिपसेट तेज परफॉर्मेंस, स्मूद गेमिंग और भरोसेमंद कनेक्टिविटी का अनुभव देगी। यह सब शानदार कुशलता के साथ होगा, ताकि आप सबसे मुश्किल और अधिक मांग वाले हालातों में भी बिना किसी रुकावट के काम और गेमिंग का मजा ले सकें। इसमें 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की स्टोरेज दी गई है।
कंपनी ने इसमें 6.75 इंच की एलसीडी स्क्रीन, 120Hz की रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। बैक साइड पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50एमपी का प्राइमरी कैमरा और 2एमपी का सेंसर जोड़ा गया है। आगे की ओर, 5एमपी का सेल्फी शूटर रखा गया है। इसमें ब्लूटूथ, जीपीएस, वाईफाई और एक यूएसबी टाइप सी पोर्ट और स्टीरियो स्पीकर भी जोड़ा गया है।
The new #OPPOA6s5G is now available at ₹18,999(4GB+128GB), ₹20,999 (6GB+128GB). Experience stunning clarity with the 50MP+2MP Ultra-Clear Camera, wrapped in a sleek design that looks as good as it performs.
Buy now – https://t.co/tBPPEJ8zWa#BuiltForQuality #UltraClearCamera pic.twitter.com/uH8WgkxMbV
— OPPO India (@OPPOIndia) March 18, 2026
क्या है प्राइस डिटेल
उधर, ओप्पो ए6एस 5जी की कीमत 18999 रुपये रखी गई है। इसके टॉप मॉडल का दाम 20999 रुपये निर्धारित किया गया है। भारत में इसकी सेल स्टार्ट हो गई है, ऐसे में इसे कंपनी की आधिकारिक साइट के साथ फ्लिपकार्ट से भी खरीद सकते हैं।
