Realme P4 Lite 5G: एक बार खरीदिए और 6 साल की छुट्टी, इस सुविधा के दीवाने हो जाएंगे सैंकड़ों रियलमी लवर! इस दिन से स्टार्ट होगी सेल

Realme P4 Lite 5G: रियलमी अपने नए फोन के साथ एक बार फिर लोगों का दिल जीतने आ गया है। कंपनी ने इसमें एक कमाल का फीचर दिया है, जिससे यह फोन 6 सालों तक आराम से चल सकता है।

Realme P4 Lite 5G

Photo Credit: Realme India

Realme P4 Lite 5G: फीचर्स में हिट और दाम में सुपरहिट, जी हां, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि रियलमी पी4 लाइट 5जी मोबाइल भारतीय बाजार जोरदार एंट्री ले चुका है। अगर आप इस नवरात्रि किसी किफाएती फोन को लेने वाले थे, तो इस नए मॉडल पर आंख मुंदकर भरोसा कर सकते हैं। कंपनी ने इसे बजट सेगमेंट में उतारा है, मगर खूबियों के साथ कोई समझौता नहीं किया है। फोन मेकर ने इस नए नवेले मोबाइल को अधिक बैटरी क्षमता और दमदार परफॉर्मेंस से लैस किया है।

Realme P4 Lite 5G की सबसे बड़ी खूबी बना सकती है दीवाना

फोन निर्माता रियलमी पी4 लाइट 5जी मोबाइल में 7000mAh की बैटरी को शामिल किया है। साथ ही इसकी बैटरी लाइफ 6 साल तक बढ़िया रहने का दावा किया गया है। इतनी दमदार पावर के साथ यूजर्स आराम से अपने काम कर सकते हैं। वहीं, जिन्हें अक्सर बैटरी खत्म होने की शिकायत रहती है, उन्हें भी यह मोबाइल आकर्षित कर सकता है। कंपनी ने इसके साथ 80W का वायर्ड फास्ट चार्जर को भी जोड़ा है।

वहीं, कंपनी ने इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और हाइपर विजन एआई चिप को भी रखा है। साथ ही रियलमी यूआई 7.0 ओएस और एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 6जीबी रैम और 128जीबी की स्टोरेज मिलती है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

रियलमी पी4 लाइट 5जी के ये फीचर्स भी मचा सकते हैं तहलका

वहीं, रियलमी पी4 लाइट 5जी के अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें 6.8 इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन और 144Hz की रिफ्रेश रेट को जोड़ा गया है। इसमें 900 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। फोन के बैक पैनल पर 13एमपी का सिंगल कैमरा मॉड्यूल और एलईडी फ्लैश लाइट मिलती है। आगे की ओर, 5एमपी का सेल्फी लेंस रखा गया है। इसमें मिलिट्री ग्रेड मजबूती के साथ आईपी64 की रेटिंग दी गई है।

क्या है प्राइस और सेल की डेट

उधर, रियलमी पी4 लाइट 5जी के दाम की बात करें, तो इसे एंट्री लेवल सेगमेंट में रखा गया है। इसका प्राइस 12999 रुपये, 13999 रुपये और 15999 रुपये तय की है। हालांकि, इसकी लॉन्च कीमत 11499 रुपये निर्धारित की है, जो कि इसकी पहली सेल के 12 घंटे तक वैध रहेगी। इसकी सेल 25 मार्च 2026 से आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर स्टार्ट होगी।

Exit mobile version