Vivo T5x 5G: दाम बजट वाला और फीचर्स फ्लैगशिप स्मार्टफोन जैसे, जी हां, हम बात कर रहे हैं वीवो टी5एक्स 5जी मोबाइल की। फोन मेकर ने बीते दिन अपना शानदार मॉडल लॉन्च किया। इसके आते ही इंटरनेट पर धमाल मच गया। वजह साफ है कि इतने कम दाम में धाकड़ बैटरी और एडवांस खूबियां दी गई हैं। ऐसे में लोग इसे जमकर गूगल पर खोजने लगे। कंपनी ने इसमें स्टाइलिश डिजाइन, दमदार बैटरी, धांसू कैमरा सेटअप के साथ कई कमाल की एआई खूबियां भी दी गई हैं।
Vivo T5x 5G में मिलते हैं ये कमाल के एआई फीचर्स
कंपनी ने बताया है कि वीवो टी5एक्स 5जी में एआई क्रिएशन नाम का फीचर दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स को काफी लाभ हो सकता है। इस सुविधा के जरिए लोग अपने आधे-अधूरे आइडिए को कम समय में पूरा कर सकते हैं। अपने नोट्स में ही मौजूद एआई क्रिएशन की मदद से, अपने कंटेंट का ड्राफ्ट तैयार कर सकते हैं। उसे विस्तार दें या तुरंत उसका सारांश लिख सकते हैं। यह तब भी तैयार है, जब आप तैयार हों। कंपनी ने आगे बताया है कि यह कुछ ही सेकेंड में किसी भी विषय पर आर्टिकल लिख सकता है। साथ ही इसमें कई अन्य एआई स्पेक्स भी मिलते हैं, जिसमें एआई सीन डिटेक्ट, एआई नाइट मोड, एआई इरेज, एआई वीडियो एनहान्मेंट, एआई परफॉर्मेंस इंजन, एआई गेम मोड और एआई पावर सेविंग की सुविधा मिलती है।
वीवो टी5एक्स 5जी को खास बनाती हैं ये खूबियां
इसके अलावा, वीवो टी5एक्स 5जी के अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें 6.76 इंच की एचडी प्लस स्क्रीन दी गई है। साथ ही 120Hz की रिफ्रेश रेट और दमदार ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी ने इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर को शामिल किया है। इसके बैक पैनल पर डबल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50एमपी का मेन सेंसर और 2एमपी का डेप्थ कैमरा जोड़ा गया है। वहीं, आगे की तरफ 32एमपी का सेल्फी कैमरा रखा गया है।
Half an idea? Full deadline?
Let AI handle it.⚡
Draft, expand, or summarize your content instantly with AI Creation that’s built right into your notes – it’s ready whenever you are.AI creation on the all-new vivo T5x
Know More. #vivoT5x #GetSetTurbo #TurboLife pic.twitter.com/E2YTMj2HIg
— vivo India (@Vivo_India) March 18, 2026
क्या है कीमत और सेल शुरू होने की तारीख
उधर, वीवो टी5एक्स 5जी की कीमत की बात करें, तो इसे 17499 रुपये पर उतारा गया है। वहीं, इसका टॉप मॉडल 20999 रुपये के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी ने बताया है कि इसकी सेल 24 मार्च 2026 से स्टार्ट होगी। ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही फ्लिपकार्ट से भी ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।
