---Advertisement---

Vivo T5x 5G: 7200mAh की धांसू बैटरी ही नहीं, यह AI टूल भी है बहुत आलीशान; पलक झपकते ही लिख सकता है आर्टिकल

Vivo T5x 5G: अगर आप किसी किफाएती फोन को तलाश रहे हैं, तो वीवो टी5एक्स 5जी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसमें ढेर सारे एआई फीचर्स दिए गए हैं, जोकि आपकी मदद कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 18, 2026 5:40 अपराह्न

Vivo T5x 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo T5x 5G: दाम बजट वाला और फीचर्स फ्लैगशिप स्मार्टफोन जैसे, जी हां, हम बात कर रहे हैं वीवो टी5एक्स 5जी मोबाइल की। फोन मेकर ने बीते दिन अपना शानदार मॉडल लॉन्च किया। इसके आते ही इंटरनेट पर धमाल मच गया। वजह साफ है कि इतने कम दाम में धाकड़ बैटरी और एडवांस खूबियां दी गई हैं। ऐसे में लोग इसे जमकर गूगल पर खोजने लगे। कंपनी ने इसमें स्टाइलिश डिजाइन, दमदार बैटरी, धांसू कैमरा सेटअप के साथ कई कमाल की एआई खूबियां भी दी गई हैं।

Vivo T5x 5G में मिलते हैं ये कमाल के एआई फीचर्स

कंपनी ने बताया है कि वीवो टी5एक्स 5जी में एआई क्रिएशन नाम का फीचर दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स को काफी लाभ हो सकता है। इस सुविधा के जरिए लोग अपने आधे-अधूरे आइडिए को कम समय में पूरा कर सकते हैं। अपने नोट्स में ही मौजूद एआई क्रिएशन की मदद से, अपने कंटेंट का ड्राफ्ट तैयार कर सकते हैं। उसे विस्तार दें या तुरंत उसका सारांश लिख सकते हैं। यह तब भी तैयार है, जब आप तैयार हों। कंपनी ने आगे बताया है कि यह कुछ ही सेकेंड में किसी भी विषय पर आर्टिकल लिख सकता है। साथ ही इसमें कई अन्य एआई स्पेक्स भी मिलते हैं, जिसमें एआई सीन डिटेक्ट, एआई नाइट मोड, एआई इरेज, एआई वीडियो एनहान्मेंट, एआई परफॉर्मेंस इंजन, एआई गेम मोड और एआई पावर सेविंग की सुविधा मिलती है।

वीवो टी5एक्स 5जी को खास बनाती हैं ये खूबियां

इसके अलावा, वीवो टी5एक्स 5जी के अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें 6.76 इंच की एचडी प्लस स्क्रीन दी गई है। साथ ही 120Hz की रिफ्रेश रेट और दमदार ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी ने इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर को शामिल किया है। इसके बैक पैनल पर डबल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50एमपी का मेन सेंसर और 2एमपी का डेप्थ कैमरा जोड़ा गया है। वहीं, आगे की तरफ 32एमपी का सेल्फी कैमरा रखा गया है।

क्या है कीमत और सेल शुरू होने की तारीख

उधर, वीवो टी5एक्स 5जी की कीमत की बात करें, तो इसे 17499 रुपये पर उतारा गया है। वहीं, इसका टॉप मॉडल 20999 रुपये के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी ने बताया है कि इसकी सेल 24 मार्च 2026 से स्टार्ट होगी। ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही फ्लिपकार्ट से भी ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026