---Advertisement---

Oppo F29 Pro 5G: एंटी ड्रॉप ग्लास से लैस स्मार्टफोन पर 27 फीसदी का बंपर डिस्काउंट, खूबियां जानकर तुरंत करेंगे ऑनलाइन ऑर्डर! जानें फुल डील

Oppo F29 Pro 5G: ओप्पो एफ29 प्रो 5जी फोन को बंपर सेविंग के साथ खरीदने का अवसर है। इस डील में कई अन्य लाभ भी मिल सकते हैं। फोन में दमदार कैमरा सेटअप और बैटरी देखने को मिलती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 25, 2025 5:36 अपराह्न

Oppo F29 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Oppo F29 Pro 5G: छठ के बाद फेस्टिव सीजन तो खत्म हो जाएगा। मगर शादियों का मौसम स्टार्ट हो जाएगा। ऐसे में काफी लोग पार्टी में अपनी बढ़िया फोटो चाहते हैं। इस काम में आपकी मदद ओप्पो एफ29 प्रो 5जी स्मार्टफोन कर सकता है। जी हां, दरअसल, फोन मेकर ने ओप्पो के इस धमाकेदार फोन में काफी आलीशान कैमरा सेटअप जोड़ा है। अगर आप किसी धाकड़ फोन को फोटोग्राफी के लिए लेना चाहते हैं, तो इस पर विचार कर सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर ओप्पो एफ29 प्रो 5जी मोबाइल को हजारों रुपये की छूट के साथ उतारा गया है।

छठ से पहले Oppo F29 Pro 5G पर बंपर छूट

शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर ओप्पो एफ29 प्रो 5जी मोबाइल को 27 फीसदी कम दाम पर लिस्ट किया गया है। इसकी एमआरपी 32999 रुपये निर्धारित की गई है। मगर इसे खरीदने के लिए 23999 रुपये का भुगतान करना होगा। ऐसे में इस डील में सीधे तौर पर 9000 रुपये की बचत हो सकती है। इतनी सेविंग के बाद कैशबैक, बैंक ऑफर्स और पार्टनर डील्स का भी फायदा उठा सकते हैं।

Photo Credit: Flipkart

एक्सचेंज ऑफर से हो सकती है हजारों रुपये की बचत

वहीं, फ्लिपकार्ट के मुताबिक, ओप्पो के इस धाकड़ फोन पर 18250 रुपये तक की बचत एक्सचेंज ऑफर के जरिए हो सकती है। हालांकि, इस ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को सबसे पहले अपने क्षेत्र का पिनकोड दर्ज करना होगा। अगर इसके बाद ऑफर नजर आता है, तो आपको एक सही कंडीशन वाला फोन फ्लिपकार्ट कंपनी को जमा करना होगा। साथ ही सभी नियम और शर्तों को पूरा करना होगा। इसके बाद आपको नया फोन सिर्फ कुछ हजार रुपये में ही मिल सकता है।

स्पेक्सओप्पो एफ29 प्रो 5जी
चिपसेटमीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी
रैम-स्टोरेज8GB-128GB
डिस्प्ले6.7 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी6000mAh
चार्जर80W
बैक कैमरा50MP+2MP
सेल्फी कैमरा16MP

फोन में मिलते हैं ढेर सारे धाकड़ फीचर्स

फोन मेकर ने दावा किया है कि ओप्पो एफ29 प्रो 5जी के गिरने पर कोई टेंशन की बात नहीं है। इसमें एंटी ड्रॉप ग्लास देखने को मिलता है। फोन में आगे की तरफ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 और पीछे की तरफ ओप्पो फाइबर फैब्रिक की सेफ्टी दी गई है। ऐसे में फोन काफी मजबूत है और इसका ऑवरऑल स्टाइल काफी लुभावना है। कंपनी ने इसमें 6.7 इंच की स्क्रीन के साथ एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले और 120Hz की रिफ्रेश रेट जोड़ी है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी चिपसेट और 6000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही 80W का वायर्ड फास्ट चार्जर मिलता है।मोबाइल में 50MP का मेन कैमरा और 2MP का मोनो कैमरा शामिल किया है। साथ ही 16MP का सेल्फी सेंसर देखने को मिलता है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026

Vivo X500

मई 11, 2026

Eco Friendly Fridge

मई 11, 2026

Redmi K100 Pro Max

मई 11, 2026