---Advertisement---

टेक मार्केट में तहलका मचाने आ गया Oppo Find X6 Pro, 100W की फास्ट चार्जिंग जैसे जबरा फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च

ओप्पो ने अपनी Oppo Find X6 सीरीज के Oppo Find X6 और Oppo Find X6 Pro को चाइना में लॉन्च कर दिया है। इसके बेस स्मार्टफोन की कीमत 72100 रुपए और प्रो मॉडल की कीमत 78100 रुपए है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 22, 2023 11:07 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 22, 2023 6:04 अपराह्न

Oppo Find X6 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Oppo Find X6 Pro: Oppo ने Find X6 Series के स्मार्टफोन Oppo Find X6 Pro को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन का टीजर और इसकी लीक जानकारियां इंटरनेट पर तहलका मचा रही थीं। अब कंपनी ने Oppo Find X6 और Oppo Find X6 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इस स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारियां देने जा रहे हैं तो चलिए शुरू करते हैं।

ये भी पढ़ें: दमदार साउंड वाले Nothing Earbuds 2 TWS इस दिन होंगे लॉन्च, 36 घंटे की बैटरी गेमिंग और म्यूजिक का मजा करेगी डबल

Oppo Find X6 Pro Specifications

अघर इसके स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो बता दें कि Oppo Find X6 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 Chipset और 1 इंच के प्राइमरी सेंसर के साथ पेश किया गया है। वहीं इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट में MediaTek Dimensity 9200 Chipset मिलता है। Oppo Find X6 Pro में ग्राफिक्स के लिए Adreno 740 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच की Quad HD Display दी गई है जो 3168 x 1440 पिक्सल्स का रेजॉल्यूशन देती है। स्क्रीन की टच सैंपलिंग रेट 240 हार्ट्ज है। इसकी डिस्प्ले में डॉल्बी विजन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। इस हैंडसेट में एंड्रॉयड 13 बेस्ड ColorOS 13.1 दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

BrandOppo
ModelOppo Find X6 Pro
ChipsetQualcomm Snapdragon 8 Gen 2 Chipset
GPUAdreno 740
Display6.82 Inches, Quad HD Display
Display Resolution 3168 x 1440 Pixels
Refresh Rate240 Hz
Operating SystemAndroid 13 Based ColorOS 13.1
Rear Camera50 MP + 50 MP + 50 MP
Front Camera32 MP

 

कितनी मिल रही स्टोरेज और बैटरी

अगर इसके स्टोरेज की बात करें तो बता दें कि Oppo Find X6 Pro में 12GB/256GB और 16GB/512GB रैम का ऑप्शन दिया गया है और इसमें100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन में 50W Qi वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग जैसी खासियतें दी गई हैं। यह स्मार्टफोन IP68 रेटिंग यानी वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के साथ के साथ आया है।

क्या है कीमत?

अगर इसकी कीमत की बात करें तो बता दें कि 12GB/256GB वाले स्मार्टफोन की कीमत 5999 युआन है यानी भारतीय रुपयों में यह कीमत 72100 रुपए है। वहीं 16GB/512GB वाले स्मार्टफोन की कीमत 6499 युआन है भारतीय रुपयों में यह कीमत 78100 रुपए हो जाती है।

ये भी पढ़ें: UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को दी खुशखबरी, मुफ्त में कर सकेंगे ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स अपडेट

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026

Vivo S60

मई 25, 2026