---Advertisement---

Oppo K13 Turbo 5G: गेमर्स की होने वाली है बल्ले-बल्ले, अब बिना टेंशन उठाएं भारी गेमिंग का लुत्फ; लॉन्च से पहले रिवील हुआ स्पेशल फीचर

Oppo K13 Turbo 5G: ओप्पो के13 टर्बो 5जी स्मार्टफोन गेमर्स के लिए पहली पसंद बन सकता है। कंपनी ने दावा किया है कि इसमें भारी गेमिंग का अनुभव आसानी से लिया जा सकता है। फोन में एक खास सुविधा मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 10, 2025 3:43 अपराह्न

Oppo K13 Turbo 5G
Follow Us
---Advertisement---

Oppo K13 Turbo 5G: आजकल मार्केट में आने वाले काफी स्मार्टफोन में डिजाइन, कैमरा और बैटरी पावर पर फोकस किया जा रहा है। वहीं, ओप्पो अपने आगामी स्मार्टफोन को गेमिंग फोन के तौर पर उतारने की तैयारी कर रहा है। ओप्पो के13 टर्बो 5जी स्मार्टफोन में कमाल का गेमिंग एक्सपीरियंस देखने को मिल सकता है। अगर आप मोबाइल में अक्सर भारी गेम खेलते हैं, तो आपको ओप्पो के13 टर्बो 5जी फोन भा सकता है।

Oppo K13 Turbo 5G Launch Date in India

फोन निर्माता ओप्पो के मुताबिक, ओप्पो के13 टर्बो 5जी की इंडिया में लॉन्च डेट 11 अगस्त 2025 सेट की गई है। कंपनी ने बताया है कि इस फोन को ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर भी लॉन्च किया जाएगा।

Oppo K13 Turbo 5G Price in India

इंटरनेट पर अपकमिंग ओप्पो के13 टर्बो 5जी फोन के दाम को लेकर काफी चर्चा है। ऐसे में कई लीक्स में दावा किया गया है कि ओप्पो के13 टर्बो 5जी की इंडिया में कीमत 21990 रुपये हो सकती है।

Oppo K13 Turbo 5G Specifications

स्मार्टफोन मेकर ओप्पो ने दावा किया है कि ओप्पो के13 टर्बो 5जी फोन में अल्ट्रालार्ज 7000 mm² VC कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। ऐसे में फोन में भारी गेमिंग का मजा बिना किसी टेंशन के लिया जा सकता है। यह अंडर प्रेशर होने के बाद भी ठंडा रहेगा।कंपनी के मुताबिक, इसमें बेस्ट इन क्लास पेसिव कूलिंग सिस्टम काफी बढ़िया एक्सपीरियंस दे सकता है। ओप्पो के13 टर्बो 5जी की स्पेसिफिकेशन्स के तहत इसका इमर्सिव गेमिंग एक्सपीरियंस काफी यूजर्स को पसंद आ सकता है।

स्पेक्सओप्पो के13 टर्बो 5जी की लीक खूबियां
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 8450
ओएसएंड्रॉयड 15
रैम-स्टोरेज16GB-512GB
डिस्प्ले6.7 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी7000mAh
चार्जर80W
रियर कैमरा50MP+8MP
सेल्फी कैमरा16MP

ओप्पो के13 टर्बो 5जी में धूम मचाएगी धांसू बैटरी

उधर, कई लीक्स में दावा किया गया है कि Oppo K13 Turbo 5G फोन में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट मिलेगी। इसके साथ 16GB रैम और 512GB की इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। फोन में 6.7 इंच की डिस्प्ले और 120Hz की रिफ्रेश रेट आने की संभावना है। वहीं, ओप्पो ने बताया है कि इसमें 7000mAh की बैटरी के साथ 80W का फास्ट चार्जर मिलेगा। इसके बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा आने की आशंका है। साथ ही 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस मिलने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026