---Advertisement---

Oppo Reno 10 Pro Plus vs Vivo X90: किस स्मार्टफोन का रियर कैमरा है ज्यादा बेहतर, खरीदने से पहले जानें खास अंतर

Oppo Reno 10 Pro Plus vs Vivo X90: इन दिनों आप एक धांसू स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक बार ओप्पो रेनॉ 10 प्रो प्लस और वीवो एक्स90 के बीच अंतर को जानें, इससे आपको नया फोन खरीदने में काफी आसानी होगी। इन दिनों में क्या कुछ अलग है और क्या है इनकी खूबियां।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 31, 2023 10:22 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 31, 2023 11:40 पूर्वाह्न

Oppo Reno 10 Pro Plus vs Vivo X90
Follow Us
---Advertisement---

Oppo Reno 10 Pro Plus vs Vivo X90: क्या आप अपने लिए एक ब्रांड न्यू स्मार्टफोन खोज रहे हैं, अगर हां तो एक मिनट ठहरकर इस खबर को पढ़ लीजिए। वैसे तो इन दिनों बाजार में कई शानदार स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। मगर किसी एक को चुनना काफी मुश्किल होता है। आपको नया फोन लेने में समस्या आ रही है तो आप इस आर्टिकल का सहारा ले सकते हैं। हम यहां पर दो फोन ओप्पो रेनॉ 10 प्रो प्लस और वीवो एक्स 90 (Oppo Reno 10 Pro Plus vs Vivo X90) में अंतर करेंगे। जानें दोनों में क्या अंतर है।

Oppo Reno 10 Pro Plus की खासियत

ओप्पो कंपनी के Oppo Reno 10 Pro Plus फोन में 6.74 इंच की स्क्रीन दी गई है। ये फुल एचडी प्लस रेज्योलूशन के साथ आता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट दी गई है। डिवाइस में एंड्रॉइड 13 ओएस दिया गया है और पंच होल डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 4700mah की बैटरी के साथ 100वाट का फास्ट चार्जर दिया जाता है। इसमें रियर पैनल पर 50MP+8MP+64MP का ट्रिपल कैमरा दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मिलता है। ये 12GB  रैम और 256GB की स्टोरेज के साथ आता है।

Vivo X90 की स्पेसिफिकेशन्स

वीवो कंपनी का Vivo X90 फोन एक शानदार डिवाइस है। इसमें 6.78 इंच की अमोल्ड डिस्प्ले दी गई है। ये फोन MediaTek Dimensity 9200 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 120hz की रिफ्रेश रेट मिलती है। फोन को चलाने के लिए 4810mah की बैटरी के साथ 120वाट का फास्ट चार्जर आता है। फोन के रियर पैनल पर 50MP + 12MP + 12MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। डिवाइस के आगे की तरफ 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 12GB रैम के साथ 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

फीचर्सOppo Reno 10 Pro PlusVivo X90
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1MediaTek Dimensity 9200
स्क्रीन6.74 inches (17.12 cm)6.78 inches (17.22 cm)
बैटरी4700 mAh4810 mAh
रियर कैमरा50 MP + 8 MP + 64 MP50 MP + 12 MP + 12 MP
सेल्फी कैमरा32MP32MP

यहां पर सिर्फ जानकारी के लिए बताया गया है, किसी भी स्मार्टफोन को खरीदने से पहले अपने बजट और अपनी पसंद का खास ध्यान रखें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026