---Advertisement---

Oppo Reno 15 Pro 5G: 200MP का प्राइमरी कैमरा यंगस्टर्स को बनाएगा दीवाना, बैटरी समेत कई धांसू खूबियां हुईं लीक; जानें डिटेल

Oppo Reno 15 Pro 5G: ओप्पो अपनी फेमस रेनो स्मार्टफोन सीरीज के 15 प्रो वेरिएंट में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। यह धांसू सेंसर यंगस्टर्स को दीवाना बना सकता है। लेटेस्ट लीक में फोन की बैटरी समेत कई जानकारी रिवील हुई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 23, 2025 4:07 अपराह्न

Oppo Reno 15 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Oppo Reno 15 Pro 5G: स्मार्टफोन का कैमरा आज के वक्त में काफी एडवांस हो चुका है। एप्पल आईफोन से इतर, कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन में अब एआई पावर्ड कैमरा सेंसर मिलने लगे हैं। ऐसे में ओप्प्पो कंपनी अपनी फेमस स्मार्टफोन सीरीज रेनो का विस्तार करने वाली है। अपकमिंग ओप्पो रेनो 15 प्रो 5जी फोन में ऐसा कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जो आते ही मार्केट में बड़ा धमाका कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओप्पो रेनो 15 प्रो 5जी फोन का कैमरा Apple iPhone और Samsung Galaxy जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन को टक्कर दे सकता है।

Oppo Reno 15 Pro 5G Launch Date in India

कई हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ओप्पो अपनी नई रेनो स्मार्टफोन सीरीज को साल के आखिर तक उतार सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओप्पो रेनो 15 प्रो 5जी की इंडिया में लॉन्च डेट दिसंबर 2025 बताई जा रही है।

Oppo Reno 15 Pro 5G Price in India

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अपकमिंग ओप्पो रेनो 15 प्रो 5जी को प्रीमियम श्रेणी में लाने की तैयारी है। लीक्स के मुताबिक, ओप्पो रेनो 15 प्रो 5जी की इंडिया में कीमत 54999 रुपये रहने की उम्मीद है।

ओप्पो रेनो 15 प्रो 5जी को स्पेशल बनाएगा 200MP का प्राइमरी कैमरा

वहीं, कई ताजा लीक्स की मानें, तो आगामी Oppo Reno 15 Pro 5G स्मार्टफोन का कैमरा सेटअप इस फोन की सबसे बड़ी खूबी हो सकती है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसमें OIS सपोर्ट, डिजिटल जूम समेत कई खूबियां दी जा सकती है। साथ ही 50MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 50MP का टेलीफोटो सेंसर आने की संभावना है। फोन के आगे की ओर 50MP का सेल्फी शूटर लेंस मिलने की आशंका जताई जा रही है। फ्रंट लेंस में भी OIS सपोर्ट के साथ डिजिटल जूम और बेहतर पिक्चर क्षमता देखने को मिल सकती है।

स्पेक्सओप्पो रेनो 15 प्रो 5जी की लीक खूबियां
चिपसेटMediaTek Dimensity 9400
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.8 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी7000mAh
चार्जर100W
रियर कैमरा200MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा50MP

ओप्पो रेनो 15 प्रो 5जी में धूम मचाएगा 100W का फास्ट चार्जर

जानकारी के अनुसार, अपकमिंग Oppo Reno 15 Pro 5G फोन में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 16 ओएस का मिलने की संभावना है। ऐसे में ओप्पो यूजर्स को एंड्रॉयड 16 के नए फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें 7000mAh की बैटरी और 100W का वायर्ड फास्ट चार्जर धूम मचा सकता है। फोन में 6.8 इंच की डिस्प्ले के साथ 144Hz की रिफ्रेश रेट शामिल की जा सकती है। हालांकि, अभी तक कोई भी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026