---Advertisement---

OPPO Reno 15 Pro Max 5G: ओप्पो के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन में भारतीयों के लिए क्या हो सकता है खास? जानें यूजर्स से क्यों नहीं हो रहा सब्र?

OPPO Reno 15 Pro Max 5G: ओप्पो इस फोन में बेहद खास फीचर्स जोड़ सकता है। यूजर्स को इस सीरीज के सभी मॉडल का बेसब्री से इंतजार है। इसमें ओप्पो रेनो 15, ओप्पो रेनो 15 प्रो और ओप्पो रेनो 15 प्रो मैक्स मॉडल मिल सकते हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अक्टूबर 22, 2025 2:16 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 22, 2025 6:35 अपराह्न

OPPO Reno 15 Pro Max 5G
Follow Us
---Advertisement---

OPPO Reno 15 Pro Max 5G: ओप्पो की रेनो सीरीज अपने हाईटेक कैमरे के लिए जानी जाती है। यही वजह है कि, यूजर्स को इसकी अपकमिंग सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल कंपनी ओप्पो रेनो 15 सीरीज को पेश कर सकती है। इसमें कंपनी ओप्पो रेनो 15, ओप्पो रेनो 15 प्रो और ओप्पो रेनो 15 प्रो मैक्स मॉडल लॉन्च कर सकती है। कंपनी प्रो प्लस मॉडल इसी सीरीज के अंतर्गत ला सकती थी। आजव हम आपको ओप्पो रेनो 15 प्रो मैक्स के संभावित फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

OPPO Reno 15 Pro Max 5G की कीमत कितनी हो सकती है ?

ओप्पो रेनो 15 प्रो मैक्स 5जी फोन को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन कुछ लीक मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, इस फोन को 55000 के आस-पास के प्राइज में लॉन्च किया जा सकता है।

ओप्पो रेने 15 सीरीज भारत में कब होगी लॉन्च?

चीनी कंपनी ओप्पो ने अभी तक अपनी अपकमिंग सीरीज की लॉन्च डेट, मॉडल, कीमत और फीचर्स को लेकर कोई भी आधिकारिक जानाकरी तो नहीं दी है। लेकिन कहा जा रहा है कि, ओप्पो रेनो 15 सीरीज नवंबर के महीने में पहले चीन और फिर साल 2026 में भारत सहित ग्लोबल मार्केट में पेश की जा सकती है।

ओप्पो रेनो 15 प्रो मैक्स के फीचर्स कैसे हो सकते हैं?

ओप्पो रेनो 15 प्रो मैक्स में कंपनी अभी तक के सबसे हाईटेक फीचर्स दे सकती है। खबरों की मानें तो इसमे MediaTek Dimensity 9400 का प्रोसेसर मिल सकता है। वहीं, ColorOS 16 के पावरफुल ऑपरेटिंग सिस्टम को जोड़ सकती है। फोन को पहले से ज्यादा स्मूथ बनाने के लिए इसमें 6.78-इंच की 1.5K फ्लैट LTPO OLED की डिस्प्ले जोड़ी जा सकती है। ओप्पो रेनो 15 प्रो मैक्स को काफी स्लिम बनाया जा सकता है।

ओप्पो के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन का संभावित कैमरा

ओप्पो रेनो 15 प्रो मैक्स फोन के कैमरे पर कंपनी काफी काम कर रही है। इसको लेकर लंबे समय से खबरें आ रही हैं। फोटो और वीडियोग्राफी के लिए कंपनी इसमें 200MP Samsung HP5 मेन कैमरा जोड़ सकती है। जो कि, अंधेरे में भी प्रीमियम क्वालिटी की पिक्चर को क्लिक कर सकता है। Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। इसके साथ ही अच्छी क्वालिटी का जूम मिल सकता है।

OPPO Reno 15 Pro Max 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशन

फीचरOPPO Reno 15 Pro Max 5G
डिस्प्ले6.78-इंच की 1.5K फ्लैट LTPO OLED की डिस्प्ले मिल सकती है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16-based ColorOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर मिल सकता है।
बैटरी6,500mAh की बैटरी मिल सकती है।
कैमरा200MP Samsung HP5 मेन कैमरा और Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है।

ओप्पो रेनो 15 प्रो मैक्स में एआई को भी जोड़ा जा सकता है। फिलहाल अभी तक कंपनी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों ने यूजर्स को काफी एक्साइटेड किया हुआ है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

International Women's Day 2026

मार्च 8, 2026

Vivo V70 5G

मार्च 7, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 7, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 7, 2026

Samsung Galaxy S26 5G

मार्च 7, 2026

Lava Bold 2 5G

मार्च 7, 2026