---Advertisement---

OPPO Reno 15 Pro: क्या कैमरे में आईफोन 17 प्रो से भी बेस्ट होगा ओप्पो का ये स्मार्टफोन? देखें लीक फीचर्स और कीमत

OPPO Reno 15 Pro: ओप्पो रेनो 15 सीरीज को 8 जनवरी 2025 को भारत में पेश किया जाएगा। कंपनी 3 मॉडल को लॉन्च कर सकती है। आज हम आपको ओप्पो रेनो 15 प्रो के संभावित कैमरे और पावरफुल फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 5, 2026 6:27 अपराह्न

Oppo Reno 15 Pro
Follow Us
---Advertisement---

OPPO Reno 15 Pro: ओप्पो रेनो 15 सीरीज 8 जनवरी को भारत में लॉन्च होने वाली है। इसमें कंपनी Oppo Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro mini जैसे तीन मॉडल को पेश कर सकती है। आपको बता दें, ओप्पो की रेनो सीरीज अपने कैमरे के लिए जानी जाती है। जिन लोगों को भी फोटोग्राफी का शौक है। उनके लिए ये किसी प्रीमियम प्रोफेशनल कैमरे से कम नहीं है। आज हम आपको ओप्पो रेने 15 प्रो के संभावित कैमरे से लेकर इसकी अनुमानित कीमत तक की जानकारी देंगे। इसका मुकाबला कैमरे में आईफोन 17 प्रो फोन से हो सकता है।

OPPO Reno 15 Pro का संभावित कैमरा

ओप्पो रेनो 15 प्रो स्मार्टफोन में कंपनी 200 मेगापिक्सल का मैन मैन कैमरा दे सकती है। इसमें HP5 सेंसर मिल सकता है। वहीं, दूर की चीजों को फोन में कैप्चर करने के लिए 3.5x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल जूम मिल सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। ये एकदम क्रिस्टल क्लियर फोटो को क्लिक करेगा। वहीं, फ्रंट में 50MP का कैमरा मिल सकता है। इससे 4K 60fps की क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड की जा सकेगी। इसके साथ फोन से अंधेरे में भी क्लीन फोटो को खींचा जा सकेगा। वहीं,इसमें एआई मिल सकता है।

iPhone 17 Pro की कीमत और कैमरा

आपको बता दें, एप्पल की आईफोन 17 सीरीज का प्रो मॉडल भी अपने कैमरे के लिए जाना जाता है। इसमें 48MP रियर कैमरा ,24MP या 18MP के कैमरे की सुविधा मिलती है। ये 4x ऑप्टिकल ज़ूम और 8x ऑप्टिकल-क्वालिटी ज़ूम के साथ आता है। इससे 4K में वीडियो रिकॉर्ड जा सकती है।एप्पल के इस फोन के कैमरे में भी एआई मिलता है। आईफोन 17 प्रो की कीमत 1 लाख 35000 से लेकर 1 लाख 75000 के आस-पास है।

ओप्पो रेनो 15 प्रो स्मार्टफोन की लीक स्टोरेज और अनुमानित कीमत

ओप्पो रेनो 15 प्रो ने अभी तक इस पावर फुल स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसे 47000 से लेकर 60000 के आस-पास की कीमत मेंपेश किया जा सकता है। इस फोन को कंपनी 12 GB और 16 GB के साथ उतार सकती है। वहीं, 256 GB, 512 GB और 1 TB की स्टोरेज मिल सकती है।

OPPO Reno 15 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन

OPPO Reno 15 Proसंभावित स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर मिल सकता है।
डिस्प्ले6.78-इंच का 1.5K फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
बैटरी/ चार्जर6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ 80W SuperVOOC का फास्ट चार्जर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026

OnePlus 15R

फ़रवरी 26, 2026

Oppo Find N6

फ़रवरी 25, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 25, 2026