---Advertisement---

Oppo Reno 17 स्मार्टफोन पावरफुल बैटरी के साथ हाईटेक कैमरे से करेगा प्रोफेशनल फोटोग्राफी! लॉन्च से पहले जानें लीक डिटेल्स

Oppo Reno 17 : ओप्पो रेनो 17 स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स लीक हुए हैं। इनकी चर्चा हर तरफ हो रही है। इसमें पावरफुल कैमरा मिल सकता है। इसके साथ ही कई सारे प्रीमियम फीचर्स मिल रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 6, 2026 6:12 अपराह्न

Oppo Reno 17
Follow Us
---Advertisement---

Oppo Reno 17:  ओप्पो की रेनो सीरीज सबसे पावरफुल मानी जाती है। इसमें दमदार कैमरे साथ हाईटेक फीचर्स मिलते हैं। यही कारण है कि, ओप्पो रेनो17 सीरीज का यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है।  फिलहाल अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसके बेस मॉडल के कुछ फीचर्स लीक हुए हैं। जो लोगों का काफी ध्यान खींच रहे हैं।  लीक डिटेल्स में मोबाइल के कैमरे सहित तमाम सारे फीचर्स चर्चा में आए हैं। फिलहाल ये सीरीज 9 नवंबर 2026 को पहले चीन और फिर जल्द ही भारत सहित ग्लोबल मार्केट में दस्तक देगी।

Oppo Reno 17 स्मार्टफोन में मिल सकता है पावरफुल कैमरा

ओप्पो रेनो 17 5जी स्मार्टफोन में 64MP का गिंबल-स्टाइल स्टेबलाइजेशन से लैस प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। वहीं, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। इसके साथ ही दूर की चीजों को कैप्चर करने के लिए 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम और एडवांस डिजिटल ज़ूम मिल सकता है। वहीं, प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए टेलीफोटो एक्सटेंडर डिवाइस अलग से मिल सकता है। इसके साथ ही 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा मिल सकता है। इस कैमरे से 4K@60fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। वहीं, एआई के कई पावरफुल फीचर्स मिल सकते हैं। जो फोटो और वीडियो को एडवांस बना सकते हैं।

ओप्पो रेनो 17 5जी स्मार्टफोन का प्रोसेसर, बैटरी और अन्य लीक फीचर्स

Oppo Reno 17स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.7 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगी।
बैटरी/ चार्जर8000mAh बैटरी के साथ 80W का सूपरवूग चार्जर मिल सकता है। वहीं, दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए रिवर्स चार्जिग सिस्टम मिल सकता है।
स्क्रीन सेफ्टीस्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास अरमोर प्रोटेक्शन मिल सकती है।
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 8550 Super का प्रोसेसर मिल सकता है।
रैम/ स्टोरेज12GB, 16GB रैम और 256GB, 512GB स्टोरेज मिल सकती है।
सेफ्टी रेटिंगपानी और धूल से बचाने के लिए IP69 रेटिंग मिल सकती है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 17 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।

 

ओप्पो रेनो 17 फोन की संभावित कीमत

अभी तक ओप्पो रेनो 17 मॉडल की कीमत सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 60000 से लेकर 70000 के आस-पास की संभावित कीमत में लॉन्च कर सकती है। भारत में ये  साल 2027 की शुरुआत में दस्तक दे सकता है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now