---Advertisement---

बिना पैसे और लॉग इन के यहां से बनाएं भर-भरकर AI जनरेटेड मनचाहे फोटो-वीडियो

Perchance AI: बिना पैसे और लॉग किए आप अपनी मर्जी से फोटो और वीडियो बना सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 10, 2024 5:11 अपराह्न

Perchance AI
Follow Us
---Advertisement---

Perchance AI: इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से लोगों की जिंदगी काफी आसान हो गई है। जो काम कभी करने में महीनों, हफ्ते या फिर घंटें लगते थे। अब वो काम बस एक छोटा सा क्लिक कर जाता है। जो कि, आपकी एनर्जी के साथ समय और पैसों की भी बचत कराता है। यही वजह है कि, दुनिया की एक से बढ़कर एक टेक कंपनियां Artificial intelligence AI लॉन्च भी कर रही हैं और इसी से काम भी करवा रही हैं।

आपने चैटजीपीटी सहित तमाम तरह के AI का नाम सुना होगा। लेकिन ज्यादातर AI को इस्तेमाल करने के लिए पेड वर्जन लेना पड़ता है। इसके साथ ही मेल आईडी से लॉग इन भी करना पड़ता है। जिसे करने से कुछ लोग कतराते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए गूगल में एक ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वेबसाइट मौजूद है । जो कि, आपके पैसे और समय भी बचाएगा। इसके साथ ही आईडी लॉग इन करने की मुसीबत से भी राहत देगा।

Perchance AI वेबसाइट से मुफ्त में बनाएं फोटो और वीडियो

खास बात ये है कि, इस AI की मदद से आप अपनी मर्जी के फोटो और वीडियो बनवा सकते हैं। ये चंद सेकंड में आपका काम कर देगी। हम आपको मुफ्त में फोटो और वीडियो जनरेट करने वाली Perchance AI के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे आप बिना झंझट के सिर्फ एक क्लिक से खोल सकते हैं। इसके साथ ही आप अपनी मर्जी से शॉट, इफेक्ट, शेप , नंबर ऑफ प्रोजेक्ट, शेप के साथ अपनी मर्जी के हिसाब से कैप्शन को लगा सकते हैं। इसके बाद आप इसका इस्तेमाल अपने किसी भी प्रोजेक्ट में कर सकते हैं।

क्रिएटिव काम के लिए परफेक्ट है Perchance AI

Perchance AI एक बेहद काम की वेबसाइट है। जो कि, आपके क्रिएटिव काम में चार-चांद लगा सकती है। इसका इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। आपको बस अपनी जरुरत के हिसाब से कमांड देनी है और उसके बाद आपका काम हो जाएगा। इसका लाभ आप आज ही उठा सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026