---Advertisement---

Poco M8 5G: धाकड़ कैमरा और एआई फीचर्स से लैस फोन को पहली सेल में खरीदने पर होगी हजारों रुपये की सेविंग; ये खूबियां देंगी नॉनस्टॉप एंटरटेनमेंट

Poco M8 5G: पोको एम8 5जी फोन की पहली सेल फ्लिपकार्ट शॉपिंग साइट पर शुरू हो गई है। इसे बंपर छूट के साथ खरीद सकते हैं। इसमें कई दमदार एआई फीचर्स दिए गए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 13, 2026 2:06 अपराह्न

Poco M8 5G
Follow Us
---Advertisement---

Poco M8 5G: अगर किफाएती दाम पर एक तगड़ा फोन मिल रहा है, तो आप खरीदना चाहेंगे? जी हां, हाल ही में लॉन्च हुए पोको एम8 5जी मोबाइल ने अपने हाईटेक और यूनिक फीचर्स से लाखों लोगों का दिल जीत लिया था। ऐसे में इसकी पहली सेल फ्लिपकार्ट पर मंगलवार यानी लोहड़ी के अवसर पर स्टार्ट हो गई है। इस फोन में ढेर सारे स्पेक्स और पावरफुल एआई खूबियां भी जोड़ी गई हैं। ऐसे में इस फोन को नजरअंदाज करना थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है।

Poco M8 5G को पहली सेल में तगड़ी छूट पर खरीदें

शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर पोको एम8 5जी फोन को 13 फीसदी की छूट के साथ लिस्ट किया गया है। इसका असली दाम 21999 रुपये तय किया गया है। मगर डील के तहत इसे 18999 रुपये चुकाकर अपना बना सकते हैं। साथ ही इस पर कैशबैक, बैंक ऑफर्स और पार्टनर डील्स का भी फायदा उठाया जा सकता है। इस मॉडल में 6GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। प्लेटफॉर्म पर इस फोन को ग्लेशियल ब्लू रंग में उतारा गया है।

Photo Credit: Flipkart

इसके अलावा, फ्लिपकार्ट इस मोबाइल पर 15350 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी प्रदान कर रहा है। मगर इसका फायदा लेने से पहले अपने इलाके का पिनकोड डालकर इसकी उपलब्धता जांचनी होगी। अगर ऑफर अवेलेबल रहता है, तो एक सही कंडीशन का पुराना फोन शॉपिंग साइट को जमा करना होगा।

स्पेक्सपोको एम8 5जी
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 6 जेन 3
रैम-स्टोरेज6GB-128GB
डिस्प्ले6.77 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी5520mAh
चार्जर45W
रियर कैमरा50MP+2MP
सेल्फी कैमरा20MP

पोको एम8 5जी में मिलते हैं कई धमाकेदार फीचर्स

स्मार्टफोन निर्माता ने पोको एम8 5जी फोन में पीछे की तरफ डबल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50एमपी का प्राइमरी सेंसर, 2एमपी का डेप्थ कैमरा जोड़ा गया है। आगे की ओर 20एमपी का सेल्फी शूटर दिया गया है। कंपनी ने इसमें कैप्शन लिखने, ट्रिप प्लान करने या लंबे आर्टिकल को कुछ ही सेकंड में समराइज करने में आपकी मदद करने के लिए नया एआई थॉट पार्टनर फीचर, सर्कल टू फाइंड जैसी खूबियां दी हैं। साथ ही आंखों की सुरक्षा के लिए खास तकनीक, इमर्सिव ऑडियो को शामिल किया है। फोन में स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर, 6.77 इंच की डिस्प्ले के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट जोड़ी गई है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo X Fold 6

जून 10, 2026

Realme P4R 5G

जून 10, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

जून 9, 2026

Honor X80 Pro Max

जून 9, 2026

Apple WWDC 2026

जून 9, 2026

 Samsung Galaxy S27 Pro

जून 8, 2026