---Advertisement---

260W की फास्ट चार्जिंग वाले स्मार्टफोन Infinix GT 10 Pro की सामने आई प्री-बुकिंग डेट, 108MP का कैमरा कर सकता है हैरान

Infinix GT 10 Pro: स्मार्टफोन मार्केट में आने वाले कई दिनों में एक से बढ़कर एक शानदार मोबाइल लॉन्च होने वाले हैं। ऐसे में एक मशहूर कंपनी इंफिनिक्स भी अपना धांसू फोन लाने वाली है। हम इंफिनिक्स जीटी 10 प्रो (Infinix GT 10 Pro) फोन की बात कर रहे हैं। ऐसे में इस फोन के ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 27, 2023 6:20 अपराह्न

Infinix GT 10 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Infinix GT 10 Pro: स्मार्टफोन मार्केट में आने वाले कई दिनों में एक से बढ़कर एक शानदार मोबाइल लॉन्च होने वाले हैं। ऐसे में एक मशहूर कंपनी इंफिनिक्स भी अपना धांसू फोन लाने वाली है। हम इंफिनिक्स जीटी 10 प्रो (Infinix GT 10 Pro) फोन की बात कर रहे हैं। ऐसे में इस फोन के आने से पहले ही इसके कई फीचर्स लीक हो गए हैं। इसकी खूबियां मार्केट में धूम मचा रही हैं। इसी बीच इसकी एक खास जानकारी सामने आ रही है।

Infinix GT 10 Pro की प्री-बुकिंग

दरअसल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर Infinix GT 10 Pro फोन की प्री-बुकिंग के साथ ही जीटी सीरीज को भी प्री-बुकिंग के जरिए खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, जीटी सीरीज की प्री-बुकिंग 3 अगस्त 2023 को दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। अगर आप इस नई सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो आप इसे प्री-बुक कर सकते हैं।

प्री-बुकिंग में मिलेगा ये लाभ

फ्लिपकार्ट ने अपनी साइट पर बताया है कि पहले 5000 कस्टमर्स को गेमिंग किट दी जाएगी। इस पर 2000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 2000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। साथ ही 6 महीने की नॉ कॉस्ट ईएमआई भी दी जाएगी।

Infinix GT 10 Pro के संभावित फीचर्स

इस फोन में 6.67 इंच की अमोल्ड डिस्प्ले दी जाएगी। इसमें पंच होल स्क्रीन के साथ 120hz की रिफ्रेश रेट मिल सकती है। ये फोन MediaTek Dimensity 1300 चिपसेट के साथ आ सकता है। इसमें एंड्रॉइड 13 ओएस का सपोर्ट मिलेगा। डिवाइस में 900 निट्स की ब्राइटनेस दी जा सकती है। फोन चलाने के लिए 5000mah की बैटरी के साथ 260W का फास्ट चार्जर मिल सकता है। इसमें 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ सकता है।

फीचर्सInfinix GT 10 Pro
ProcessorMediaTek Dimensity 1300 MT6893Z
Display6.8 inches (17.27 cm)
Battery5000 mAh
Rear Camera108 MP + 8 MP + 2 MP
Front Camera32 MP

दावा किया जा रहा है कि इसके रियर में 108MP का मेन कैमरा और ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। इसके आगे की तरफ 32MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है। इसकी कीमत 35000 रुपये के आसपास हो सकती है। इस फोन को 3 अगस्त 2023 को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

सितम्बर 21, 2026

OnePlus 13s

सितम्बर 19, 2026