---Advertisement---

कीमत 8000 रुपये से कम और 5000mah की बैटरी Poco C51 स्मार्टफोन को बना रहा सबसे खास, जानिए कैसा है कैमरा

Poco C51: भारत में लोअर मिड रेंज में एक से बढ़कर एक फोन अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इसी बीच अगर आप भी किसी कम बजट वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो समझिए कि ये खबर आपके लिए ही लिखी गई है। चाइनीज मोबाइल कंपनी पोको ने बीते कुछ समय में काफी शानदार फोन्स ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 21, 2023 2:59 अपराह्न

Poco C51
Follow Us
---Advertisement---

Poco C51: भारत में लोअर मिड रेंज में एक से बढ़कर एक फोन अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इसी बीच अगर आप भी किसी कम बजट वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो समझिए कि ये खबर आपके लिए ही लिखी गई है। चाइनीज मोबाइल कंपनी पोको ने बीते कुछ समय में काफी शानदार फोन्स उतारे हैं। इसी बीच अप्रैल महीने में लॉन्च हुआ Poco C51 एक जबरदस्त फोन हैं। अगर आपका बजट 8000 से कम है तो आप इस फोन पर एक नजर डाल सकते हैं।

Poco C51 के खास फीचर्स

Poco C51 स्मार्टफोन में 6.52 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। इसके साथ ही इसमें 720 x 1600 पिक्सल का रेज्योलूशन दिया गया है। ये डिवाइस 60hz की रिफ्रेश रेट के साथ आता है। पोको ने इस फोन में MediaTek Helio G36 चिपसेट दी है। इस प्रोसेसर के साथ मल्टीटास्किंग करने में थोड़ी दिक्कत आती है। ये फोन एंड्रॉइड 13 पर काम करता है।

ये भी पढ़ें: 6000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च हुआ Redmi A2 स्मार्टफोन, MediaTek Helio G36 के जबरदस्त प्रोसेसर के साथ बहुत कुछ

फीचर्स Poco C51
ProcessorMediaTek Helio G36
Display6.52 inches (16.56 cm)
Battery5000 mAh
Rear Camera8 MP + 0.08 MP
Front Camera5 MP
Operating SystemAndroid 13

Poco C51 का कैमरा

पोको के इस फोन में पावर के लिए 5000 की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ 10W का चार्जर मिलता है। इसका मतलब है कि ये फोन फास्ट चार्जिंग के साथ नहीं आता है। इस चार्जर से पूरी तरह से चार्ज होने में 2.5 घंटे का समय लगता है। कंपनी ने इस डिवाइस के बैक पैनल पर डबल कैमरा सेटअप दिया है। 8MP और 0.08MP का सेटअप दिया है। इससे आसानी से बेसिक फोटोग्राफी की जा सकती है। इस डिवाइस में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Poco C51 की कीमत

ये फोन 4G नेटवर्क को स्पोर्ट करता है। Poco C51 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 7999 रुपये है। हालांकि, इस फोन को फ्लिपकार्ट से 7249 रुपये में खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: 350KM की रेंज और गैल्फर डिस्क ब्रेक के साथ धूम मचाने आई Hakkinen Signature Edition Electric Bike, कीमत कर देगी हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026