---Advertisement---

6000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च हुआ Redmi A2 स्मार्टफोन, MediaTek Helio G36 के जबरदस्त प्रोसेसर के साथ बहुत कुछ

Redmi A2-Redmi A2+: चीन की मशहूर स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी लगातार अपनी रेंज को बढ़ा रही है। इसी बीच शाओमी ने भारतीय बाजार में एक नई सीरीज को पेश कर दिया है। आपको बता दें कि रेडमी सीरीज के तहत Redmi A2 और Redmi A2+ को लॉन्च किया गया है। बताया जा रहा है ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 19, 2023 12:11 अपराह्न

Redmi A2 Redmi A2+
Follow Us
---Advertisement---

Redmi A2-Redmi A2+: चीन की मशहूर स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी लगातार अपनी रेंज को बढ़ा रही है। इसी बीच शाओमी ने भारतीय बाजार में एक नई सीरीज को पेश कर दिया है। आपको बता दें कि रेडमी सीरीज के तहत Redmi A2 और Redmi A2+ को लॉन्च किया गया है। बताया जा रहा है कि रेडमी की इस नई सीरीज में काफी धमाकेदार फीचर्स दिए गए हैं। इस सीरीज को एंट्री लेवल सीरीज के तौर पर बाजार में उतारा गया है।

Redmi A2 और Redmi A2+ के फीचर्स

Redmi A2 और Redmi A2+ में प्रोसेसर से लेकर बैटरी तक काफी दमदार फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें 6.52 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी है। इसकी स्क्रीन में नॉच दी गई है, जिससे इसका लुक काफी दमदार लगता है। रेडमी ने इसमें HD प्लस रेज्योलूशन दिया है। इस फोन में MediaTek Helio G36 चिपसेट दी गई है। इस सीरीज में 60HZ का रिफ्रेश रेट मिलता है। कंपनी ने इसमें पावर के लिए 5000MAH की बैटरी दी है। इसके साथ ही 10W का वायर्ड चार्जिंग माइक्रोयूएसबी पोर्ट दिया गया है। कंपनी ने इसमें एंड्रॉइड 13 ओएस का सपोर्ट दिया है।

ये भी पढ़ें: मई में टेक मार्केट दहलाने आ रहे Pixel Fold से लेकर OnePlus सहित ये तमाम धाकड़ फोन, फीचर्स और लुक से हो जाएगा इश्क

Redmi A2 और Redmi A2+ कैमरा

इस सीरीज के कैमरे की बात करें तो इसमें रियर साइड पर डबल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 8MP का मेन कैमरा और 0.8MP का दूसरा कैमरा दिया गया है। साथ ही सेल्फी के लिए इसमें 5MP का कैमरा दिया गिया है। रेडमी की इस सीरीज में बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

मॉडलRedmi A2 Redmi A2+
प्रोसेसरMediaTek Helio G36
स्क्रीन6.52 इंच
बैटरी5000MAH
रियर कैमरा8MP+0.8MP
फ्रंट कैमरा5MP

Redmi A2 और Redmi A2+ कीमत

कंपनी ने Redmi A2 सीरीज को दो वेरिएंट 2GB रैम और 32GB की स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 5999 रुपये है। वहीं, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 7499 रुपये है। दूसरी तरफ, Redmi A2+ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 8499 रुपये है। इन दोनों ही स्मार्टफोन सीरीज को 23 मई से कंपनी की आधिकारिक साइट और स्टोर से खरीदा जा सकता है। साथ ही इसे अमेजॉन शॉपिंग साइट से भी खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़े: अब नहीं लगाने होंगे डीलरशिप के चक्कर, Flipkart पर लिस्ट हुआ Hero Vida V1 Pro Electric Scooter

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026