---Advertisement---

मचअवेटेड स्मार्टफोन Xiaomi 13T Series की कीमत का हुआ खुलासा, लॉन्च से पहले जानें कैसा हो सकता है कैमरा सेटअप

Xiaomi 13T Series: चाइना की मशहूर स्मार्टफोन कंपनी शाओमी अपने दमदार फोन पर लगातार काम कर रही है। आने वाले दिनों में कंपनी अपनी प्रीमियम फोन सीरीज (Xiaomi 13T Series) को लॉन्च करने वाली है। इस फोन के लॉन्च होने से पहले ही इसके फीचर्स मार्केट में काफी धमाल मचा रहे हैं। जानिए शाओमी के ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 4, 2023 2:10 अपराह्न

Xiaomi 13T Series
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi 13T Series: चाइना की मशहूर स्मार्टफोन कंपनी शाओमी अपने दमदार फोन पर लगातार काम कर रही है। आने वाले दिनों में कंपनी अपनी प्रीमियम फोन सीरीज (Xiaomi 13T Series) को लॉन्च करने वाली है। इस फोन के लॉन्च होने से पहले ही इसके फीचर्स मार्केट में काफी धमाल मचा रहे हैं। जानिए शाओमी के इस शानदार फोन में कौन से फीचर्स दिए जाएंगे और इस फोन की क्या है कीमत।

Xiaomi 13T Series में मिलेंगे दो मॉडल

खबरों में बताया जा रहा है कि Xiaomi 13T Pro हैंडसेट के कुछ फीचर्स लीक हो गए थे। वहीं, अब इसके टॉप मॉडल की कीमत लीक होने का दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजॉन ने इस फोन की कीमत को गलती से रिवील कर दिया था। इस फोन में दो मॉडल Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro उतारे जा सकते हैं और इसे चीन के घरेलू बाजार में उतारा जा चुका है।

Xiaomi 13T Pro के लीक फीचर्स

इस फोन में 6.67 इंच की अमोल्ड डिस्प्ले दी जाएगी। इसमें पंच होल डिस्प्ले के साथ 144hz की रिफ्रेश रेट मिल सकती है। इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 9200 चिपसेट के साथ एंड्रॉइड 13 ओएस सपोर्ट दिया जा सकता है। इसमें पावर के लिए 5000mah की बैटरी के साथ 120वाट का सुपर फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। इसके रियर पैनल में 108एमपी के मेन कैमरे के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके साथ ही फ्रंट में 32एमपी का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई6 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया जा सकता है।

फीचर्सXiaomi 13T Series
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9200
स्क्रीन6.67 inches (16.94 cm)
बैटरी5000 mAh
रियर कैमरा108 MP + 8 MP + 5 MP
सेल्फी कैमरा32 MP

Amazon पर लीक हुई कीमत

अमेजॉन पर लीक हुई जानकारी के मुताबिक, इस मोबाइल में 12जीबी रैम के साथ 512जीबी की स्टोरेज दी जा सकती है। अमेजॉन पर इसकी कीमत 82900 रुपये रखी गई थी। इस फोन को 1 सितंबर को वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026

Motorola Razr 70 Ultra 5G

अप्रैल 15, 2026

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 14, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 14, 2026

AI Tools

अप्रैल 14, 2026