---Advertisement---

Rapz ने लॉन्च की 30 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ Smartwatch और टॉर्च वाले TWS, देखते ही ललचाएगा मन

टेक ब्रांड Rapz ने अपने तीन प्रोडक्ट को लॉन्च किया है, जिसमें दो स्मार्टवॉच के साथ एक बेहतरीन TWS ईयरबड्स को पेश किया गया है। इन्हें कंपनी ने Active Huslr, Active 2000 स्मार्टवॉच और Boompods के नाम से लॉन्च किया है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: अप्रैल 27, 2023 1:29 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rapz New Products: टेक ब्रांड Rapz ने हाल ही में अपने तीन प्रोडक्ट को लॉन्च किया है, जिसमें दो स्मार्टवॉच और एक TWS ईयरबड्स शामिल हैं। इन्हें कंपनी ने Active Huslr स्मार्टवॉच, Active 2000 स्मार्टवॉच और Boompods के नाम से लॉन्च किया है। कंपनी का लक्ष्य फाइनेंशियल ईयर 2023-2024 में 50 नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने के साथ 300 करोड़ का टर्नओवर हासिल करना है। तो जानिए कंपनी के इन तीनों नए प्रोडक्ट्स की सभी जानकारी के बारे में।

ये भी पढ़ें: Flipkart Sale: iPhone 14 को 40000 रुपये से कम कीमत पर खरीदने का धांसू मौका, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ

Boompods

Rapz का यह नया 3-in-1 Boompods एक ऑल-इन-वन डिवाइस है और इसमें दो इयरबड़्स के अलावा एक टॉर्च, टू-इन-वन ब्लूटूथ स्पीकर, एक बिल्ट इन माइक्रोफ़ोन, ऑटो-कॉल अलर्ट और वॉल्यूम कंट्रोल जैसे कई फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। यह म्यूजिक और फोन कॉल के लिए एक अच्छा गैजेट है। इसके ईयरबड्स में 13mm के ड्राइवर और इसक केस में एक 36mm का स्पीकर दिया गया है। ये एक बार फुल चार्ज होने पर केस के साथ स्पीकर पर 19 घंटे और ईयरबड्स के साथ 30 घंटो का बैटरी बैकअप दे देता है। इसकी कीमत 5999 रुपये रखी गई है।

Active 2000 Smartwatch

Active 2000 Smartwatch में 1.91 इंच की IPS HD डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें स्मार्टवॉच में हर्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन और ब्लड प्रेशर मॉनिटर भी दिया गया है। IP67 रेटिंग भी इस वॉच को मिली हुई है। इसमें 250mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25 दिनों के स्टैंडबाय मोड के साथ आती है। बात करें Active 2000  स्मार्टवॉच की कीमत की तो इसे 2499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Active Huslr Smartwatch

Active Huslr एक यूजर फ्रेंडली Smartwatch है और इस वॉच में 1.69 इंच की HD रेसोल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इस वॉच में कॉलिंग फीचरस, 25 दिन का स्टैंडबाय मोड, 24 घंटे के लिए हार्ट रेट मॉनिटर और स्लीप मॉनिटर जैसे कई फीचर दिए गए हैं। इस स्मार्टवॉच को 1999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Flipkart Sale: 44000 रुपये वाले Google Pixel 6a स्मार्टफोन को 1749 रुपये में खरीदने का धाकड़ ऑफर, अभी खरीदें

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026