---Advertisement---

Realme 11 5G, 11x 5G स्मार्टफोन इस दिन लेगा धांसू एंट्री, 108MP कैमरे के साथ मिलेगा 67W का फास्ट चार्जर

Realme 11 5G, 11x 5G: चाइना की फेमस स्मार्टफोन कंपनी रियलमी अपने नए फोन रियलमी 11 5जी (Realme 11 5G) और रियलमी 11एक्स 5जी (Realme 11X5G ) को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इन दोनों ही मोबाइल की लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। कंपनी ने ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 16, 2023 12:10 अपराह्न

Realme 11 5G, 11x 5G
Follow Us
---Advertisement---

Realme 11 5G, 11x 5G: चाइना की फेमस स्मार्टफोन कंपनी रियलमी अपने नए फोन रियलमी 11 5जी (Realme 11 5G) और रियलमी 11एक्स 5जी (Realme 11X5G ) को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इन दोनों ही मोबाइल की लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। कंपनी ने अपनी साइट पर बताया है कि ये दोनों ही फोन 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च किए जाएंगे। आपको बता दें कि फोन के लॉन्च होने से पहले ही अपकमिंग फोन की खूबियों की जानकारी साझा की गई है। जानें क्या है इनकी खासियत।

Realme 11 5G- 11x 5G की जानकारी

रियलमी ने इन दोनों ही Realme 11 5G और 11x 5G स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट (Flipkart) शॉपिंग साइट पर लिस्ट किया गया है। दावा किया जा रहा है कि रियलमी 11 सीरीज को इंडिया में उन्हीं फीचर्स के साथ उतारा जाएगा, जो ग्लोबल लेवल पर पेश किए गए हैं।

Realme 11 5G Features

रियलमी 11 सीरीज को ग्लोरी डिजाइन के साथ लाया जाएगा। इसमें 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस स्क्रीन दी जाएगी। ये नई सीरीज पंच होल डिस्प्ले के साथ आएगी। इसके साथ 120hz की रिफ्रेश रेट मिलेगी। इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर दिया जाएगा। Flipkart वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस सीरीज में 5000mah की बैटरी के साथ 67W का फास्ट चार्जर दिया जाएगा। ये चार्जर फोन को 17 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा।

फीचर्सRealme 11 5G
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6100+
स्क्रीन6.72 इंच
बैटरी5000mah
रियर कैमरा108MP

Double Ace Double Leak

बताया गया है कि ये सीरीज लो पावर हॉटस्पॉट के साथ आ सकता है। इस फोन का कैमरा भी काफी धांसू होगा। साइट पर बताया गया है इसमें 108MP का मेन कैमरा मिलेगा, जो कि 3 गुना तक जूम हो सकेगा। साथ ही इसका कैमरा मॉड्यूल राउंड शेप होगा। इस सीरीज को एंडॉइड 13 ओएस पर लाया जाएगा। रियलमी इसे डबल एस- डबल लीक के साथ ला रही है। रियलमी के इस फोन के साथ बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता शाहरुख खान नजर आ रहे हैं, जो कि ब्रांड एबेंसडर हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026

Motorola Razr 70 Ultra 5G

अप्रैल 15, 2026

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 14, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 14, 2026

AI Tools

अप्रैल 14, 2026