---Advertisement---

Realme 16 Pro 5G: धमाकेदार ऑफर! बंपर छूट पर खरीदें 200MP का कैमरा और धांसू एआई से लैस पावरफुल फोन, डील हाथ से निकलने पर होगा अफसोस

Realme 16 Pro 5G: रियलमी 16 प्रो 5जी मोबाइल को शादियों के सीजन से पहले हजारों रुपये की बचत के साथ खरीदने का मौका है। इसमें 200एमपी का दमदार कैमरा देखने को मिलता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 12, 2026 4:56 अपराह्न

Realme 16 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Realme 16 Pro 5G: अगले महीने यानी फरवरी से देशभर में एक बार फिर शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आप अपने फोटोशूट के लिए किसी तगड़े फोन को तलाश रहे हैं, तो हालिया लॉन्च रियलमी 16 प्रो 5जी पर दांव लगा सकते हैं। इस फोन में आकर्षक डिजाइन के साथ बेहद ही लुभावना कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ ही कई पावरफुल एआई फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इस फोन को फ्लिपकार्ट की वेबसाइट से हजारों रुपये की छूट पर खरीदने का सुनहरा मौका है।

Realme 16 Pro 5G को हजारों रुपये की छूट पर खरीदने का अवसर

शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर रियलमी 16 प्रो 5जी फोन को 8 परसेंट के डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। इसका एमआरपी 36999 रुपये रखा गया है। मगर इसे खरीदने के लिए 33999 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके साथ कैशबैक, बैंक ऑफर्स और कई पार्टनर डील्स का भी लाभ मिल सकता है।

Photo Credit: Flipkart

वहीं, शॉपिंग प्लेटफॉर्म ने बताया है कि इस फोन पर 26000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। ग्राहकों को इसके लिए अपने एरिया का पिनकोड डालकर पहले ऑफर चेक करना होगा। अगर ऑफर उपलब्ध रहता है, तो यूजर्स को एक सही कंडीशन का पुराना फोन फ्लिपकार्ट को जमा करना होगा।

स्पेक्सरियलमी 16 प्रो 5जी
चिपसेटमीडियाटेक डाइमेंशन 7300 मैक्स
रैम-स्टोरेज8GB-256GB
डिस्प्ले6.78 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी7000mAh
चार्जर80W
रियर कैमरा200MP+8MP
सेल्फी कैमरा50MP

रियलमी 16 प्रो 5जी में दमदार एआई स्पेक्स समेत मिलते हैं कई धाकड़ फीचर्स

फोन कंपनी ने रियलमी 16 प्रो 5जी मोबाइल में बैक पैनल पर डबल कैमरा मॉड्यूल जोड़ा है। इसमें 200एमपी का प्राइमरी, डिजिटल जूम और वाइड एंगल कैमरा लेंस के साथ आता है। साथ ही 8एमपी का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं, आगे की तरफ, 50एमपी का सेल्फी सेंसर रखा गया है। कंपनी ने इसमें कई एआई फीचर्स को शामिल किया है। इसमें एआई एडिट जेनि, एआई लाइटमी, एआई स्टाइलमी और वाइब मास्टर मोड के साथ कई एआई फंक्शन्स देखने को मिलते हैं। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 मैक्स प्रोसेसर, 7000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही 6.78 इंच की स्क्रीन और 144Hz की रिफ्रेश रेट आती है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026

OnePlus 15R

फ़रवरी 26, 2026

Oppo Find N6

फ़रवरी 25, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 25, 2026

Tecno Pova Curve 2

फ़रवरी 25, 2026