Realme C100x: आजकल बजट रेंज में ही इतने आकर्षक फोन लॉन्च हो रहे हैं कि हर कोई पहली बार में ही उनका दीवाना हो जाता है। इस गर्मी के सीजन में रियलमी फोन कंपनी अपने अफोर्डेबल मोबाइल को उतारने की तैयारी कर रही है। जी हां, अगर आप इन दिनों किसी ऐसे फोन को ढूंढ रहे हैं, जोकि दाम में फ्रेंडली हो और फीचर्स में धांसू, तो आपका काम हो सकता है। रियलमी सी100एक्स मोबाइल आपकी सभी उम्मीदों पर खरा उतर सकता है। इसमें डिजाइन से लेकर कैमरा सेटअप तक काफी लाजवाब रहने की संभावना है।
रियलमी सी100एक्स में तहलका मचाएगी बड़ी बैटरी
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग रियलमी सी100एक्स मोबाइल को पॉकेट फ्रेंडली कीमत पर लाने की चर्चा है। इसमें 8000mAh की बैटरी पावर के साथ 80W का वायर्ड चार्जर आने की आशंका है। वहीं, बैक पैनल पर ड्यूल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें 50एमपी का प्राइमरी सेंसर और 8एमपी का अल्ट्रावाइड लेंस दिया जा सकता है। साथ ही स्क्रीन फ्लैश रखी जा सकती है। कंपनी इसके आगे की तरफ 16एमपी का सेल्फी शूटर जोड़ सकती है, जिससे यह फोन फोटोग्राफी में शानदार अनुभव प्रदान कर सकता है।
रियलमी सी100एक्स को खास बनाएंगे ये एआई फीचर्स
उधर, कुछ अन्य लीक्स में बताया जा रहा है कि आगामी फोन रियलमी सी100एक्स में एआई स्पेक्स भी देखने को मिल सकते हैं। इसमें एआई कैमरा फीचर्स के तहत एआई सीन डिटेक्शन, एआई एचडीआर, एआई ब्यूटी, एआई नाइट मोड जैसे स्पेक्स आ सकते हैं। साथ ही एआई ऑप्टिमाइजेशन, रियलमी एआई सिस्टम के तहत भी कई कमाल की खूबियां देखने को मिल सकती हैं।
वहीं, कई अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस आगामी डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट मिलने की संभावना है। साथ ही 6जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज का विकल्प आ सकता है। कंपनी इसमें 6.7 इंच की डिस्प्ले के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट जोड़ सकती है, जिससे स्क्रीन एक्सपीरियंस बढ़िया होने की उम्मीद है।
क्या है लॉन्च और कीमत की लीक डिटेल?
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, रियलमी सी100एक्स मोबाइल का दाम 19 999 रुपये के करीब रखा जा सकता है। फोन निर्माता इसे मई के आखिर तक भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। मगर अभी तक इस संबंध में कुछ भी आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं हुआ है।






