---Advertisement---

Realme C51 स्टाइलिश ग्लिटरी डिजाइन के साथ हुआ लॉन्च, Flipkart से खरीद सकते हैं 50MP AI कैमरा स्मार्टफोन

Realme C51: चीन की फोन कंपनी रियलमी ने अपना नया फोन इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। रियलमी सी51 फोन में बड़ी बैटरी के साथ 50एमपी का एआई कैमरा दिया गया है। इस फोन में काफी आकर्षक डिजाइन और धांसू खूबियां मिलती हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 4, 2023 1:04 अपराह्न

Realme C51
Follow Us
---Advertisement---

Realme C51: चाइनीज फोन मेकर कंपनी रियलमी अपने स्टाइलिश स्मार्टफोन को लेकर काफी छाई रहती है। ऐसे में कंपनी ने अपना धांसू फोन रियलमी सी51 को मार्केट में उतार दिया है। इस फोन में आकर्षक डिजाइन के साथ कई सारे खास फीचर्स दिए गए हैं। आपको बता दें कि ये फोन कंपनी का लेटेस्ट बजट फोन है। जानें क्या है इसकी खूबियां।

Realme C51 की खूबियां

बताया जा रहा है कि रियलमी ने इस फोन में आईफोन जैसा डॉयनेमिक आइसलैंड फीचर दिया है। कंपनी ने इस फीचर को मिनी कैप्सूल नाम दिया है। इस फोन में बैटरी से लेकर कैमरा तक सबकुछ शानदार है। रियलमी ने इसमें 6.74 इंच की स्क्रीन दी है। फोन में 90hz की रिफ्रेश रेट मिलती है। रियलमी ने इस फोन में 5000mah की बैटरी के साथ 33वाट का सुपर फास्ट चार्जर दिया है। डिवाइस में Unisoc T612 प्रोसेसर दिया गया है।

Realme C51 का कैमरा सेटअप

फोन के रियर पैनल पर 50MP का AI मेन कैमरा दिया गया है। साथ ही 0.8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। फोन में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन को स्टाइलिश ग्लिटरी डिजाइन के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसे न्यू क्लास ऑफ चैंपियन कहा है। फोन को काफी हल्का रखा गया है। इसमें 7.99mm की थिकनैस दी गई है। इस फोन का वजन 186 ग्राम है।

फीचर्सRealme C51
प्रोसेसरUnisoc T612
स्क्रीन6.74
बैटरी5000mah
रियर कैमरा50MP+0.8MP
सेल्फी कैमरा5MP

Realme C51 की कीमत और सेल

फोन को दो कलर ऑप्शन, मिंट ग्रीन और कार्बन ब्लैक रंग में लॉन्च किया गया है। फोन में 4GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कंपनी ने इस फोन को 8999 रुपये में लॉन्च किया है। हालांकि 500 रुपये की छूट के बाद इसे 8499 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस फोन की पहली सेल 11 सितंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। हालांकि, इसकी अर्ली बर्ड सेल आज शाम 6 बजे से शुरू होगी। फोन को शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026