---Advertisement---

Realme GT 7: 7200mAh की बैटरी, अल्ट्रा गेमिंग मोड के साथ धमाकेदार एंट्री, 50MP IMX896 OIS कैमरा लड़कियों को बना सकता है दीवाना

Realme GT 7: रियलमी ने अपना धांसू गेमिंग फोन 7200mAh की बैटरी, अल्ट्रा गेमिंग मोड के साथ उतार दिया है। इसका 50MP IMX896 OIS कैमरा लड़कियों को दीवाना बना सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 23, 2025 5:03 अपराह्न

Realme GT 7
Follow Us
---Advertisement---

Realme GT 7: स्मार्टफोन में अगर गेमर्स को धांसू परफॉर्मेंस मिल जाए, तो गेमिंग एक्सपीरियंस काफी मजेदार हो जाता है। ऐसे में गेमर्स को दीवाना बनाने के लिए रियलमी जीटी 7 ने जोरदार एंट्री ले ली है। फोन मेकर ने इसे अब तक के सबसे पावरफुल चिपसेट MediaTek Dimensity 9400 के साथ चीन की मार्केट में उतारा है। इस फोन के आते ही टेक मार्केट में Realme GT 7 Price पर जमकर शोर देखा जा रहा है। रियलमी जीटी 7 की कीमत मिडरेंज कैटेगरी में रखी गई है।

Realme GT 7 में धूम मचाएगा अल्ट्रा गेमिंग मोड

अगर आप मोबाइल में हैवी गेमिंग का मजा लेते हैं, तो आपके लिए रियलमी जीटी 7 स्मार्टफोन आ गया है। फोन में अल्ट्रा गेमिंग मोड किसी भी गेम का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल सकता है। इस फीचर की मदद से गेमिंग के दौरान काफी दमदार फीचर्स की सुविधा मिल सकती है। फोन मेकर ने इसमें 7200mAh की टाइटन बैटरी को शामिल किया है। इसके साथ 100W का फास्ट चार्जर कुछ ही मिनटों में फोन को फुल चार्ज करने की क्षमता रखता है। फोन मेकर ने दावा किया है कि इसमें एंड्रॉयड 15 ओएस का सपोर्ट दिया गया है। Realme GT 7 Price 30000 रुपये के करीब तय की गई है। रियलमी जीटी 7 की कीमत गेमर्स को लुभा सकती है।

स्पेक्सरियलमी जीटी 7
चिपसेटMediaTek Dimensity 9400
रैम-स्टोरेज8GB-256GB
स्क्रीन6.8 इंच
बैटरी7200mAh
रियर कैमरा50MP+8MP
सेल्फी कैमरा16MP
रिफ्रेश रेट144Hz
Photo Credit: Realme

रियलमी जीटी 7 को यूनिक बना सकता है 50MP IMX896 OIS सेंसर

फोन मेकर ने बताया है कि Realme GT 7 स्मार्टफोन में 6.8 इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। इस दमदार स्क्रीन के साथ 144Hz की रिफ्रेश रेट यूजर्स को आकर्षक व्यूइंग अनुभव प्रदान कर सकती है। इस फोन में 1800 निट्स की हाई पीक ब्राइटनेस दी गई है। ऐसे में यूजर्स को काफी तेज धूप में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। इस धाकड़ फोन में रियर साइड पर 50MP IMX896 OIS कैमरा मिलता है। साथ ही 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस कैमरा सेटअप को खास बनाता है। फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी शूटर देखने को मिलता है।

इसके अलावा इसमें 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर की सुविधा जोड़ी गई है। Realme GT 7 Price Yuan 2599 रखी गई है, यह भारतीय रुपयों के हिसाब से 30355 रुपये के आसपास हो सकती है। रियलमी जीटी 7 की कीमत मिडरेंज श्रेणी में धूम मचा सकती है। चीन में इसकी पहली सेल आज शाम 5 बजे से शुरू हो गई है। हालांकि, अभी तक इंडिया में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कुछ भी आधिकारिक नहीं किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026