---Advertisement---

Samsung Galaxy A37 5G: नवरात्रि में ग्रैंड एंट्री ले सकता है सैमसंग का सबसे आकर्षक स्मार्टफोन, खूबियां जानकर हो जाएंगे हैरान; जानें लीक्स

Samsung Galaxy A37 5G: क्या अगले कुछ दिनों में सैमसंग गैलेक्सी ए37 5जी मोबाइल भारत में लॉन्च होने वाला है? कंपनी ने अपनी हालिया एक्स पोस्ट से धमाल मचा दिया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 21, 2026 2:37 अपराह्न

Samsung Galaxy A37 5G
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy A37 5G: आप सैमसंग के आगामी धमाके के लिए पूरी तरह से तैयार हैं? जी हां, फोन कंपनी सैमसंग ने अपनी हालिया एक्स यानी ट्विटर के जरिए बताया है कि कंपनी ‘ए’ सीरीज के तहत नया फोन लाया जाएगा। ऐसे में इंटरनेट पर अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी ए37 5जी मोबाइल को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। कई ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस फोन में बेहद ही लाजवाब खूबियां दी जा सकती हैं। वहीं, कंपनी ने बताया है कि आगामी फोन में अब तक का सबसे खास डिजाइन और फीचर्स देखने को मिलेंगे।

Samsung Galaxy A37 5G में मिल सकता है कुछ ऐसा डिजाइन

कई हालिया रिपोर्ट्स की मानें, तो आगामी सैमसंग गैलेक्सी ए37 5जी मोबाइल में एकदम बदला हुआ अंदाज देखने को मिल सकता है। कंपनी इसमें नया ‘की आइलैंड’ 2.0 डिजाइन शामिल कर सकती है। साथ ही बैक पैनल पर नई टेक्नोलॉजी के साथ प्रीमियम फिनिशिंग मिलने की उम्मीद है। इससे फोन को हाथ में पकड़ने पर काफी प्रीमियम फील होगा। बताया जा रहा है कि इसमें कई नए रंगों का विकल्प आने की संभावना है, जिसमें चारकोल, ग्रे-ग्रीन और लैवेंडर शेड्स शामिल हो सकते हैं। कंपनी इसमें 6.78 इंच की फ्लैट डिस्प्ले और 120Hz की रिफ्रेश रेट जोड़ सकती है। इसमें 2000 निट्स की ब्राइटनेस आने का अनुमान है।

सैमसंग गैलेक्सी ए37 5जी को खास बनाएंगे ये स्पेक्स

इंटरनेट पर कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आगामी सैमसंग गैलेक्सी ए37 5जी मोबाइल में सैमसंग एक्सिनोस 1680 चिपसेट को रखने की योजना है। इसमें कंपनी अपनी इंटरनल चिप के साथ सैमसंग ओएस को भी शामिल कर सकती है। साथ ही एंड्रॉयड 16 ओएस का भी सपोर्ट मिलने की पूरी संभावना है। इसमें 6जीबी रैम के साथ 256जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन दिया जा सकता है। वहीं, इसकी बैटरी क्षमता की बात करें, तो इसमें 6000mAh की पावर के साथ 45W का वायर्ड चार्जर जोड़ा जा सकता है। बैक पैनल पर 50एमपी का ट्रिपल कैमरा मिलने का अनुमान है। आगे की तरफ 16एमपी का सेल्फी लेंस दिया जा सकता है।

जल्द मार्केट में दस्तक देगा फोन, जानें लीक प्राइस

उधर, फोन कंपनी ने अपनी हालिया पोस्ट में बताया है कि 25 मार्च को नया फोन लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने किसी मोबाइल का नाम नहीं लिया है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए37 5जी को नवरात्रि में उतारने की योजना है। इसकी संभावित कीमत 30 से 35000 रुपये के आसपास रह सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 19, 2026

Oppo A6s 5G

मार्च 19, 2026

Realme P4 Lite 5G

मार्च 19, 2026

Vivo T5x 5G

मार्च 18, 2026

ChatGPT

मार्च 18, 2026

Poco X8 Pro 5G

मार्च 18, 2026