---Advertisement---

Samsung Galaxy M17 5G: 10 अक्तूबर को सुपर प्रीमियम एआई फीचर्स के साथ दस्तक देगा धांसू फोन, फोटोग्राफी के शौकीनों को पसंद आएगी यह खासियत; जानें डिटेल

Samsung Galaxy M17 5G: सैमसंग गैलेक्सी एम17 5जी फोन में कई सुपर प्रीमियम एआई फीचर्स आने की संभावना है। इसमें फोटोग्राफी के लिए दमदार खूबियां देखने को मिल सकती हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 8, 2025 10:24 पूर्वाह्न

Samsung Galaxy M17 5G
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy M17 5G: मिडरेंड स्मार्टफोन सेगमेंट में सैमसंग के पास ढेर सारे विकल्प मौजूद हैं। यही वजह है कि फोन कंपनी अपनी इस पकड़ को ढीला नहीं करना चाहती है। कंपनी ने अपने आगामी फोन का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी ‘एम’ सीरीज का नया फोन इसी महीने धूम मचाएगा। सैमसंग गैलेक्सी एम17 5जी फोन में इस बार कई तूफानी फीचर्स मिलने की संभावना है। इसी वजह से इंटरनेट पर इस फोन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

Samsung Galaxy M17 5G की लॉन्च डिटेल और संभावित कीमत

फोन कंपनी ने बताया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम17 5जी मोबाइल को 10 अक्तूबर 2025 को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में अगले कुछ दिनों में सैमसंग फैन्स को नए धमाकेदार फोन का दीदार हो जाएगा।

वहीं, कई लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो दावा किया जा रहा है कि सैमसंग अपने अपकमिंग मोबाइल को 15000 रुपये के भीतर मार्केट में उतार सकती है। लीक्स के मुताबिक, इस आगामी फोन का दाम 14999 रुपये के करीब रहने की आशंका है।

सैमसंग गैलेक्सी एम17 5जी में तहलका मचाएंगे धांसू एआई फीचर्स

अगर आप किसी एआई पावर्ड से लैस स्मार्टफोन को लेने की सोच रहे हैं, तो अगले कुछ दिनों में सैमसंग के इस जानदार फोन पर दांव लगा सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में कई सारे सुपर प्रीमियम एआई खूबियों को शामिल किया जा सकता है। इसमें एडवांस तकनीक के साथ गैलेक्सी एआई सुइट, गूगल सर्कल टू सर्च और जेमिनी इंटीग्रेशन, एआई कैमरा एन्हांस्ड समेत कई अन्य स्पेक्स यूजर्स के रोजाना के कई कामों को सरल बनाने में मदद कर सकते हैं।

स्पेक्ससैमसंग गैलेक्सी एम17 5जी की संभावित खूबियां
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7300
रैम-स्टोरेज8GB-128GB
डिस्प्ले6.7 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी5000mAh
चार्जर45W
रियर कैमरा50MP+5MP+2MP
सेल्फी कैमरा16MP

सैमसंग गैलेक्सी एम17 5जी के कैमरे में मिलेगा यह खास स्पेक्स

ताजा लीक्स की मानें, तो आगामी सैमसंग स्मार्टफोन में 6.7 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 120Hz की रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकती है। कंपनी फोन की स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन प्रदान कर सकती है। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ 45W का वायर्ड फास्ट चार्जर जोड़ा जा सकता है। कई अन्य लीक्स में दावा किया गया है कि इस मोबाइल में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी लेंस, 5MP का अल्ट्रावाइड एंगल सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस शामिल करने की संभावना है। कंपनी ने बताया है कि फोन में नो शेक कैमरा है, जो चलते-फिरते भी स्टेबल वीडियो देता है। वहीं, फ्रंट में 16MP का सेल्फी सेंसर आने की आशंका है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026