---Advertisement---

Samsung Galaxy S23 FE ने बढ़ा रखी हैं दिलों की धड़कनें, Exynos 2200 चिपसेट के साथ कब होगा लॉन्च!

Samsung Galaxy S23 FE: भारत में स्मार्टफोन के बाजार में अच्छी पहचान रखने वाली सैमसंग सैमसंग गैलेक्सी एस23 एफई को कब लॉन्च करेगी। इस बारे में कुछ जानकारी सामने आई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 11, 2023 3:02 अपराह्न

Samsung Galaxy S23 FE
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S23 FE: भारत में सैमसंग कंपनी के स्मार्टफोन को काफी पसंद किया जाता है। बीते कुछ सालों से सैमसंग भारत में अपना अच्छा कारोबार कर रही है। ऐसे में कंपनी ने कुछ समय पहले ही गैलेक्सी एस 23 मॉडल पेश किया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि अब कंपनी जल्द ही गैलेक्सी सीरीज का फैन एडिशन लॉन्च करेगी।

Samsung Galaxy S23 FE कब होगा लॉन्च

साउथ कोरिया की फोन निर्माता कंपनी सैमसंग पिछले साल Samsung Galaxy S23 FE को पेश करने वाली थी, मगर फिर कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग को टाल दिया। हालांकि, इसके नए एडिशन के फीचर्स को लेकर काफी खबरें आती रहती है। ऐसे में अब एक और जानकारी सामने आई है। मीडिया की खबरों के मुताबिक, Samsung Galaxy S23 FE इस साल लॉन्च नहीं किया जाएगा। वहीं, कुछ खबरें इसकी लॉन्चिंग को लेकर दावा कर रही है कि इसे इस साल अक्टूबर में पेश किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S23 FE के अनुमानित फीचर्स

मॉडलSamsung Galaxy S23 FE
प्रोसेसरExynos 2200 chipset
रैम8GB
बैटरी4500mah
रियर कैमरा64 MP + 12 MP + 5 MP + 5 MP
फ्रंट कैमरा32 MP

 

इसके अलावा इसके फीचर्स की भी जानकारी आ रही है। लीक हुए जानकारी के मुताबिक, सैमसंग इस फोन में क्वालाकॉम स्नैपड्रैडन 8 प्लस जेन 1 की चिपसेट दे सकता है। वहीं, कुछ दावों में ये भी कहा जा रहा है कि इसमें एक्सिनोस 2200 चिपसेट दी जा सकती है।

कैसा मिल सकता है कैमरा

कई दावों में कहा जा रहा है कि इस फोन में 64MP का मेन रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, कुछ खबरों में 50MP का मेन रियर कैमरा दिए जाने की बात की जा रही है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि इस फोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। फोन में 1080 x 2400 पिक्सल की रेज्योलूशन दी जा सकती है। इसमें 4500mah की बैटरी दी जा सकती है। ये फोन 8GB रैम के साथ दस्तक दे सकता है। सैमसंग कंपनी की तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को दी खुशखबरी, मुफ्त में कर सकेंगे ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स अपडेट

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026