---Advertisement---

Samsung Galaxy S23 FE के आते ही क्या Samsung Galaxy S23 को लगेगा झटका? यहां देखें लीक खूबियां

Samsung Galaxy S23 FE को कंपनी भआरत में लॉन्च कर सकती है। इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। ऐसे में कंपनी की तरफ से एक पोस्टर शेयर किया गया है।

Avatar of Shikha Saxena

By: Shikha Saxena

Published: अक्टूबर 1, 2023 7:02 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 7:57 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S23 FE: दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग ने इस साल की शुरुआत में Samsung Galaxy S23 सीरिज को पेश किया था। इस सीरिज में 3 मॉडल उतारे गए थे। जिन्हें यूजर्स की तरफ से काफी प्यार मिला है। इनकी लॉन्चिग के बाद कंपनी इसी सीरिज के साथ आने वाले Samsung Galaxy S23 FE फोन का बेसब्री से इंतजार कर रही है। खबरों की मानें तो ये अपनी ही कंपनी के Samsung Galaxy S23 के मिलता हुआ हो सकता है। इसके साथ ही ये इसको टक्कर भी दे सकता है।

Samsung Galaxy S23 FE क्या 4 अक्टूबर को होगा लॉन्च?

अभी तक कंपनी की तरफ से किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी चो नहीं दी गई है लेकिन लीक फीचर्स को लेकर ही काफी सारी चर्चा हो रही है। इस बीच कंपनी ने भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर यानि की एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिस पर लिखा है लॉन्चिग ऑन 4 अक्टूबर। इसे पोस्ट ने कयासों का बाजार गर्म कर दिया है।

हालंकि अभी तक कंपनी ने ये नहीं बताया की 4 अक्टूबर को क्या लॉन्च होगा। लेकिन इस पोस्टर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि, कंपनी बेसब्री से इंतार कर रहे यूजर्स को इस खास फोन की सौगात दे सकती है। Samsung Galaxy S23 FE के फीचर्स , कीमत और लॉन्चिग को लेकर अभी तक कोई जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों ने यूजर्स को काफी एक्साइटेड किया हुआ है।चलिए आपको Samsung Galaxy S23 FE के लीक फीचर्स की जानकारी देते हैं।

Samsung Galaxy S23 FE के संभावित फीचर्स

फीचरSamsung Galaxy S23 FE
डिस्प्ले6.4-इंच फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
रैम8GB की रैम
स्टोरेज 128GB, 256GB की स्टोरेज मिल सकती है।
बैटरी4500mAh की बैटरी मिल सकती है।
चार्जर25W का वायर्ड चार्जर मिल सकता है।
प्रोसेसरExynos चिप या स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 का प्रोसेसर मिल सकता है।
कैमराट्रिपल रियर कैमरा सेटअप कैमरे के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।
ऑपरेटएंड्रॉइड 13 पर ऑपरेट कर सकता है।

Samsung Galaxy S23 से मिलता-जुलता इसका लुक हो सकता है। इसके साथ ही इसकी कीमत थोड़ी कम बताई जा रही है। हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी कीमत और फीचर्स को लेकर नहीं दी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026

Leave a Comment