---Advertisement---

Samsung Galaxy S23 FE स्मार्टफोन क्या iPhone 15 की बढ़ा सकता है परेशानी, ये स्पेसिफिकेशन्स जीत लेंगी आपका दिल!

Samsung Galaxy S23 FE: सैमसंग कंपनी अपने नए फोन गैलेक्सी एस23 एफई को जल्द ही लॉन्च करने वाली है। इस फोन का मुकाबला आईफोन 15 से होगा। बताया जा रहा है कि इस फोन में कई खास फीचर्स मिल सकते हैं। जानें क्या है इसकी अनुमानित खूबियां।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 14, 2023 11:21 पूर्वाह्न

Samsung Galaxy S23 FE
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S23 FE: दुनिया की बड़ी स्मार्टफोन कंपनी में शुमार सैमसंग अपने स्टाइलिश मोबाइल के लिए काफी फेमस है। यही वजह है भारत समेत दुनियाभर में सैमसंग के करोड़ों फैंस हैं। अगर आप सैमसंग लवर्स हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है, जी हां, आपने सही पढ़ा। दरअसल एप्पल द्वारा आईफोन 15 सीरीज लॉन्च किए जाने के बाद इंटरनेट पर एक खबर तेजी से चल रही है कि सैमसंग अपना एक धांसू फोन लाने की तैयारी कर रही है। कई खबरों में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग का ये फोन गैलेक्सी एस23 एफई (Samsung Galaxy S23 FE) हो सकता है। इस फोन को इस महीने के अंत तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। जानें पूरी डिटेल।

Samsung Galaxy S23 FE की लीक डिटेल

सैमसंग के इस फोन के लॉन्च से पहले इसके काफी फीचर्स लीक हुए हैं। ऐसे में इस फोन को एक बार फिर साइट पर देखा गया है। आपको बता दें कि कई खबरों में दावा किया जा रहा है कि मशहूर ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट पर इस फोन का एक बैनर लगाया गया था, जिसे कुछ देर बाद हटा लिया गया। इसके बाद कयासों का दौर तेज हो गया कि सैमसंग इस फोन को जल्द ही लॉन्च कर सकती है। जानें क्या है इसकी खूबियां।

फीचर्सSamsung Galaxy S23 FE
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1-Exynos 2200
स्क्रीन6.3 इंच
बैटरी4370mah
रियर कैमरा50MP+12MP+8MP
सेल्फी कैमरा10MP
रिफ्रेश रेट120hz

Samsung Galaxy S23 FE के संभावित स्पेक्स

Samsung Galaxy S23 FE के लीक फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच की स्क्रीन के साथ 120hz की रिफ्रेश रेट दी जा सकती है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 या फिर Exynos 2200 चिपसेट दी जा सकती है। ये फोन एंड्रॉइड 13 ओएस के साथ आएगा। फोन में 4370mah की बैटरी के साथ 25वाट का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। फोन के रियर में 50MP+12MP+8MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। सेल्फी के लिए 10MP का कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज दी जा सकती है, जिसकी कीमत 54999 रुपये हो सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से कुछ भी आधिकारिक पुष्टि नही की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026