---Advertisement---

क्या iPhone 15 Pro Max की इस खासियत के साथ लॉन्च होगी Samsung Galaxy S24 Series? खबर मे फैंस में मचाई खलबली

Samsung Galaxy S24 Series: दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी बनकर यूजर्स के दिलों पर राज कर रही सैमसंग का जलवा हर तरफ है। इसके स्मार्टफोन हो या फिर कोई अन्य इलेक्ट्रिक सामान सभी को खूब पसंद किया जाता है। अपने ग्राहकों के इसी बढ़ते प्यार और विश्वास को देखते हुए सैमसंग हर साल ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 31, 2023 1:14 अपराह्न | Updated: अगस्त 4, 2023 8:54 अपराह्न

samsung Galaxy S24 Series
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S24 Series: दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी बनकर यूजर्स के दिलों पर राज कर रही सैमसंग का जलवा हर तरफ है। इसके स्मार्टफोन हो या फिर कोई अन्य इलेक्ट्रिक सामान सभी को खूब पसंद किया जाता है। अपने ग्राहकों के इसी बढ़ते प्यार और विश्वास को देखते हुए सैमसंग हर साल अपनी S सीरिज को लाता है। इस साल फरवरी के महीने में कंपनी की तरफ से Samsung Galaxy S23 Series को लॉन्च किया गया था। इस सीरिज में एक से बढ़कर एक मॉडल को पेश किया गया था। जिन्हें यूजर्स की तरफ से खूब प्यार मिला।

Samsung Galaxy S24 Series में बड़े बदलाव

अगले साल 2024 में कंपनी अपनी Samsung Galaxy S24 Series को लाने जा रही है। इस सीरिज में Galaxy S24, Galaxy S24+, Galaxy S24 Ultra जैसे स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जाएगा। ये सभी काफी दमदार फोन साबित होने वाले हैं। आपको बता दें, कंपनी की तरफ से इस फोन के डिजाइन में बदलाव किए जा सकते हैं। इस सीरिज को लेकर खबर आ रही है कि, इसमें इस बार telephoto camera 5x optical zoom के साथ मिल सकता है। इससे फोटो की जूम होने की क्षमता में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकती है।

इन खासियतों के साथ इस दिन होगा लॉन्च

लीक खबरों की मानें तो ये फोन Android 14-based One UI 6.0 पर ऑपरेट होगा। Snapdragon 8 Gen 3 SoC  का प्रोसेसर मिलने की पूरी उम्मीद बताई जा रही है। इसके साथ ही इस सीरिज में 200-megapixel sensors  मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है।साल 2024 में फरवरी के महीने में र साल होने वाली Samsung Galaxy Unpacked event में इस सीरिज को लॉन्च किया जाएगा।इस सीरिज की खास बात ये है कि, इसमें iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में मिलने वाली टाइटेनियम की बॉडी मिल सकती है।

Samsung Galaxy S24 Series के संभावित फीचर्स

फीचरSamsung Galaxy S24 Series
डिस्प्ले6.65-inch screen
मॉडल Galaxy S24, Galaxy S24+, and Galaxy S24 Ultra 
ऑपरेट Android 14-based One UI 6.0
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 3 SoC 
जूम200-megapixel sensors
बॉडीटाइटेनियम
ये भी पढ़ें: मार्केट में तहलका मचाने इस दिन आ रहा है Redmi 12, कीमत से लेकर शानदार फीचर्स तक देखें सबकुछ

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026