---Advertisement---

गजब! तो क्या Samsung Galaxy S24 Series में मिलेगी Phone 15 Pro Max की खासियत!

Samsung Galaxy S24 Serie में आईफोन 15 की तरह ही टाइटेनियम फ्रेम मिल सकता है। ऐसा दावा सोशल मीडिया पर टिप्सटर की तरफ से किया गया है।

Avatar of Shikha Saxena

By: Shikha Saxena

Published: अक्टूबर 6, 2023 6:35 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Samsung, Galaxy S24 Series: दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी Samsung के स्मार्टफोन हो या फिर अन्य इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स लोगों के द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं। भारत में ही नहीं दुनिया के अन्य हिस्सों में सैमसंग का जलवा देखने को मिलता है। इस कंपनी के स्मार्टफोन्स में ऐसी कई सारी खासियत होती हैं जो लोगों को काफी पसंद आती है।

Samsung Galaxy S24 Series में मिल सकते हैं ये मॉडल

सैमसंग के स्मार्टफोन्स का मुकाबला अकसर दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी कही जाने वाली एप्पल के आईफोन से होता है। ये मुकाबला कभी कीमत को लेकर होता है तो कभी फीचर्स को लेकर होता है। ऐसा ही कुछ सैमसंग की अपकमिंग सीरिज Samsung Galaxy S24 Series में भी देखने को मिल रहा है। इस सीरिज में Samsung Galaxy S24, Samsung Galaxy S24+ और Samsung Galaxy S24 Ultra जैसे तीन मॉडल्स लॉन्च हो सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 Series में मिल सकती है टाइटेनियम बॉडी

सैमसंग अपनी बेहद जबरदस्त S सीरिज पर काम कर रहा है। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि, इसका मुकाबला हलाहि में लॉन्च हुई Phone 15 सीरिज के कुछ मॉडल से हो सकता है। क्योंकि सैमसंग ने अभी तक अपनी 24 सीरिज को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है ऐसे में ये आधिकारिक रुप से कहना जल्द बाजी होगा कि, ये एप्पल की नई 15 सीरिज से टकराएगा। लेकिन सोशल मीडिया पर कई सारे ऐसे टिप्सटर हैं जो इस अपकमिंग सीरिज को लेकर लगातार दावा कर रहे हैं और लीक फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं। ऐसा ही एक दावा Revegnus नाम के टिप्सटर ने एक्स पर किया है। जिसमें कहा है कि Galaxy S24, S24+ और S24 Ultra इन तीनों ही मॉडल्स में titanium frames मिल सकता है।

https://twitter.com/Tech_Reve/status/1709906722146718034

Apple IPhone 15 Pro और Pro Max मॉडल में है टाइटेनियम बॉडी

आईफोन 15 सीरिज के Apple IPhone 15 Pro और Pro Max मॉडल में टाइटेनियम डिजाइन दिया गया है। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि, ये आईफोन की खासियत के साथ पेेश हो सकता है। अगर कंपनी टाइटेनियम फ्रेम देती है तो ये फोन पहले की सीरिज के मुकाबले काफी हल्का हो जाएगा।

Samsung Galaxy S24 Series के संभावित मॉडल्स और उनके संभावित फीचर्स

फीचर Samsung Galaxy S24Samsung Galaxy S24+ Samsung Galaxy S24 Ultra
बैटरी4,000mAh की बैटरी मिल सकती है।4,900mAh की बैटरी मिल सकती है।5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
डिस्प्लेHD डिस्प्ले मिल सकती है।QHD की डिस्प्ले मिल सकती है।QHD+ फ्लैट डिस्प्ले मिल सकती है।
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 3 या Exynos 2400 का प्रोसेसर मिल सकता है।Snapdragon 8 Gen 3 या Exynos 2400 का प्रोसेसर मिल सकता है।Snapdragon 8 Gen 3 या Exynos 2400 का प्रोसेसर मिल सकता है।
कैमरा200MP प्राइमरी लेंस, 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 3x ऑप्टिकल ज़ूम ,10MP टेलीफ़ोटो कैमरा , 5x ऑप्टिकल ज़ूम ,50MP पेरिस्कोप लेंस मिल सकता है।50MP प्राइमरी कैमरे, 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 10MP टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।200MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा, 3x ऑप्टिकल ज़ूम 10MP टेलीफोटो कैमरा , 5x ऑप्टिकल ज़ूम, 50MP टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।

अभी कंपनी के द्वारा Samsung Galaxy S24 Series के किसी मॉडल, फीचर, लॉन्च और कीमत को लेकर कोई भी जानकारी आधिकारिक रुप नहीं दी गई है। इसलिए कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026

Leave a Comment