---Advertisement---

Samsung Galaxy S24 स्मार्टफोन क्या फिर iPhone को देगा टक्कर? कैमरे के साथ मिल सकता है सैटेलाइट इमरजेंसी फीचर

Samsung Galaxy S24: साउथ कोरिया की लोकप्रिय स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग अपने मोबाइल में खास फीचर्स के लिए जानी जाती है। वहीं, सैमसंग ने जुलाई के अंत में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में अपने लेटेस्ट फोल्ड और फ्लिप फोन को लॉन्च किया था। ऐसे में सैमसंग एक बार फिर अपने नॉर्मल फोन की ओर मुड़ गई है। ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 21, 2023 3:19 अपराह्न

Samsung Galaxy S24
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S24: साउथ कोरिया की लोकप्रिय स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग अपने मोबाइल में खास फीचर्स के लिए जानी जाती है। वहीं, सैमसंग ने जुलाई के अंत में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में अपने लेटेस्ट फोल्ड और फ्लिप फोन को लॉन्च किया था। ऐसे में सैमसंग एक बार फिर अपने नॉर्मल फोन की ओर मुड़ गई है। जी हां, खबरों की मानें तो दावा किया जा रहा है कि सैमसंग कंपनी अपनी फेमस गैलेक्सी एस सीरीज के नए मॉडल पर काम कर रही है। इसका नाम गैलेक्सी एस24 (Samsung Galaxy S24) होगा। जानें क्या है इस खबर की पूरी डिटेल।

Samsung Galaxy S24 की लीक जानकारी

सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज को लेकर कहा जा रहा है कि इसे 2024 की पहली तिमाही में उतारा जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस सीरीज में तीन वेरिएंट हो सकते हैं, इनमें Samsung Galaxy S24, Samsung Galaxy S24+ और Samsung Galaxy S24 Ultra हो सकता है।

Samsung Galaxy S24 की संभावित खूबियां

ताजा लीक में दावा किया गया है कि Galaxy S24 सीरीज में स्पोर्ट फ्लैट एजेस दिए जाएंगे। इसके डिजाइन को लेकर कहा जा रहा है कि इसका डिजाइन काफी यूनिक होगा। साथ ही इसके प्रोसेसर को बताया जा रहा है कि इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिल सकती है। इसके अलावा इसमें OLED पैनल दिया जाएगा, जिससे फोन का व्यू एक्सपीरियंस काफी शानदार हो जाएगा। सैमसंग की नई सीरीज में टू-वे सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम दिया जा सकता है।

फीचर्सSamsung Galaxy S24
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 3
स्क्रीन6.8 इंच
बैटरी5100mah
रियर कैमरा200MP+50MP+108MP
सेल्फी कैमरा32MP

Samsung Galaxy S24 में मिलेगा जबरदस्त कैमरा

खबरों के मुताबिक, सैमसंग की नई फोन सीरीज एस24 में 6.8 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इसके साथ 144hz की रिफ्रेश रेट भी दी जा सकती है। इस फोन को चलाने के लिए 5100mah की बैटरी के साथ फास्ट चार्जर मिल सकता है। इसके कैमरे मॉड्यूल को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 108MP का पेरिस्कोप लैंस दिया जा सकता है। इस फोन में 6G तकनीक के साथ इंटरनेट मिल सकता है। हालांकि, अभी तक सैमसंग की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

सितम्बर 21, 2026