---Advertisement---

Samsung Galaxy S25 FE 5G: 7 साल तक ओएस और सेफ्टी अपडेट, 30 मिनट में होगी 65 फीसदी चार्जिंग; पावरफुल प्रोसेसर देता है धाकड़ परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy S25 FE 5G: सैमसंग गैलेक्सी एस25 एफई 5जी फ्लैगशिप स्मार्टफोन की लाइफ काफी बढ़िया रहेगी। कंपनी ने इसमें 7 साल तक ओएस और सेफ्टी अपडेट देने का ऐलान किया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 17, 2025 11:40 पूर्वाह्न

Samsung Galaxy S25 FE 5G
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S25 FE 5G: सैमसंग की सबसे पावरफुल स्मार्टफोन सीरीज यानी सैमसंग गैलेक्सी एस25 5जी में हाल ही में नया सदस्य शामिल किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी एस25 एफई 5जी फोन में एक नहीं, बल्कि कई सारी खूबियां आपका दिल जीत सकती हैं। अगर आप किसी ऐसे फोन की तलाश में हैं, जो कई सालों तक आपका साथ दे, तो सैमसंग गैलेक्सी एस25 एफई 5जी पर आंख बंदकर आप इस पर दांव लगा सकते हैं। इस फोन में काफी लंबा ओएस और सेफ्टी अपडेट दिया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस25 एफई 5जी का दाम

‘Hindustan Times’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एस25 एफई 5जी का दाम 59999 रुपये निर्धारित किया गया है।

Samsung Galaxy S25 FE 5G फोन को 7 साल तक बिना किसी टेंशन के चलाएं

कंपनी ने बताया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस25 एफई 5जी स्मार्टफोन में 7 साल तक ओएस और सेफ्टी अपडेट दिया जाएगा। ऐसे में ग्राहकों की काफी मौज आने वाली है। दरअसल, अन्य फोन में 2 से 4 साल तक ही अपडेट मिलता है। मगर सैमसंग अपने इस धांसू फोन में 7 साल तक अपडेट देगा। ऐसे में फोन का सॉफ्टवेयर सिस्टम और सुरक्षा पर कोई भी खतरा नहीं आएगा।

स्पेक्ससैमसंग गैलेक्सी एस25 एफई 5जी
चिपसेटExynos 2400
रैम-स्टोरेज8GB-512GB
डिस्प्ले6.7 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी4900mAh
चार्जर45W
रियर कैमरा50MP+12MP+8MP
सेल्फी कैमरा12MP

सैमसंग गैलेक्सी एस25 एफई 5जी में मिलता है धाकड़ प्रोसेसर

फोन मेकर के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस25 एफई 5जी फोन में 4900mAh की बैटरी के साथ 45W का वायर्ड फास्ट चार्जर दिया गया है। यह चार्जर 30 मिनट में 65 फीसदी बैटरी को चार्ज कर देता है। ऐसे में ग्राहकों को यह फास्ट चार्जिंग की सुविधा काफी पसंद आ सकती है। वहीं, कंपनी ने इसमें पावरफुल प्रोसेसर को शामिल किया है। इसमें Exynos 2400 चिपसेट दी गई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी स्पीड और परफॉर्मेंस काफी बढ़िया है। साथ ही यह मल्टीटास्किंग और गेमिंग में भी कमाल का प्रदर्शन कर सकती है। फोन में 6.7 इंच की डिस्प्ले और 120Hz की रिफ्रेश रेट देखने को मिलती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026