---Advertisement---

Samsung Galaxy S25 FE 5G: सैमसंग लवर्स को खूब पसंद आएंगे ये 3 लाजवाब फीचर्स, खरीदने से पहले तगड़ी खूबियों पर जरूर डालें एक नजर

Samsung Galaxy S25 FE 5G: सैमसंग गैलेक्सी एस25 एफई 5जी स्मार्टफोन क्लासी डिजाइन और लुभावनी खूबियों के साथ मार्केट में आ गया है। कंपनी ने इसकी बैटरी से लेकर कैमरा तक में धांसू स्पेक्स शामिल किए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 5, 2025 4:53 अपराह्न

Samsung Galaxy S25 FE 5G
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S25 FE 5G: सैमसंग ने अपनी सबसे पावरफुल स्मार्टफोन सीरीज का विस्तार करते हुए नया फोन लॉन्च किया। सैमसंग गैलेक्सी एस25 एफई 5जी मोबाइल में एक नहीं, बल्कि कई सारे दमदार स्पेक्स जोड़े गए हैं। ऐसे अगर आप सैमसंग लवर्स हैं, तो आपको इस फोन के 3 फीचर काफी पसंद आ सकते हैं। इस खबर में जानिए इस फोन में कौन से 3 दमदार स्पेक्स रखे गए हैं, जो पहली नजर में ही आपको दीवाना बना सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 FE 5G Price in India

फोन कंपनी ने अभी तक सैमसंग गैलेक्सी एस25 एफई 5जी का इंडिया में दाम की डिटेल साझा नहीं की है। ऐसे में फोन की कीमत जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस25 एफई 5जी का तगड़ा और आकर्षक डिजाइन

कंपनी ने दावा किया है कि Samsung Galaxy S25 FE 5G फोन एस24 एफई 5जी के मुकाबले अधिक पतला और हल्का बनाया गया है। ऐसे में फोन को हाथ में पकड़ने में काफी आनंद आएगा। फोन में 7.4mm की थिकनेस और 190 ग्राम का वजन है। इसके साथ इसमें गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन दिया है। इस वजह से फोन पहले से ज्यादा मजबूत हो गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एस25 एफई 5जी में मिलता है धाकड़ प्रोसेसर

कंपनी ने Samsung Galaxy S25 FE 5G मोबाइल में Exynos 2400 प्रोसेसर शामिल किया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस चिपसेट में काफी शानदार स्पीड और परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट दिया है। ऐसे में इस फोन में काफी नए फीचर्स जोड़े गए हैं।

स्पेक्ससैमसंग गैलेक्सी एस25 एफई 5जी
चिपसेटExynos 2400
रैम-स्टोरेज8GB-512GB
डिस्प्ले6.7 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी4900mAh
चार्जर45W 
रियर कैमरा50MP+12MP+8MP
सेल्फी कैमरा12MP

सैमसंग गैलेक्सी एस25 एफई 5जी में बेहतर हुआ कैमरा सेटअप

वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस25 एफई 5जी फोन का कैमरा भी पहले से अधिक इमप्रेसिव हो गया है। फोन में 50MP का मुख्य सेंसर, 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 8MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी लेंस रखा गया है। कंपनी ने इसमें प्रोविज़ुअल इंजन का सपोर्ट दिया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sridhar Vembu

फ़रवरी 28, 2026

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026