---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 Ultra: 6000mAh की बैटरी के साथ मिलेगा 60W का फास्ट चार्जर, अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन गेमर्स का बन सकता है फेवरेट

Samsung Galaxy S26 Ultra: आगामी सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा फ्लैगशिप स्मार्टफोन 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ एंट्री मार सकता है। इसके साथ 60W का फास्ट चार्जर मिलने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 31, 2025 4:42 अपराह्न

Samsung Galaxy S26 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 Ultra: स्मार्टफोन मार्केट की किंग कहे जाने वाली फोन कंपनी अपने आगामी स्मार्टफोन को लेकर इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही है। सोशल मीडिया पर भी अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा स्मार्टफोन को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही है। हालिया लीक्स पर गौर करें, तो दावा किया गया है कि सैमसंग अपनी फेमस एस स्मार्टफोन सीरीज को लेकर काफी बड़ी तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि कंपनी आगामी सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा फोन में पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ नया डिजाइन भी दे सकती है।

Samsung Galaxy S26 Ultra Launch Date in India

लेटेस्ट लीक्स के मुताबिक, सैमसंग अपनी अगली एस सीरीज स्मार्टफोन को बेहद ही एडवांस बनाना चाहती है। ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की इंडिया में लॉन्च डेट जनवरी 2026 होने की संभावना जताई जा रही है।

Samsung Galaxy S26 Ultra Price in India

जैसा कि पिछली कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा फोन का दाम थोड़ा सा बढ़ाया जा सकता है। लीक्स के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की इंडिया में कीमत 169999 रुपये रहने की संभावना है।

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा में मिलेगी दमदार बैटरी लाइफ

जानकारी के अनुसार, अपकमिंग Samsung Galaxy S26 Ultra स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी क्षमता को शामिल किया जा सकता है। इसमें गैलेक्सी AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होने की संभावना है। इससे फोन की पावर एफिशियंसी बढ़ सकती है। साथ ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। इसके साथ 60W का वायर्ड फास्ट चार्जर आने की चर्चा है। इसमें 6.9 इंच की स्क्रीन और 5000 निट्स की ब्राइटनेस दी जा सकती है। साथ ही 120Hz की रिफ्रेश रेट और बेहतर स्क्रीन एक्सपीरियंस मिल सकता है।

स्पेक्ससैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की लीक डिटेल्स
डिस्प्ले6.9 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
चिपसेटSnapdragon 8 Elite 2
बैटरी6000mAh
चार्जर60W
रियर कैमरा200MP+50MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा20MP

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा बन सकता है गेमर्स का फेवरेट

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग Samsung Galaxy S26 Ultra फोन में Snapdragon 8 Elite 2 प्रोसेसर के साथ बेहतर स्पीड मिल सकती है। इससे फोन की परफॉर्मेंस में सुधार आने की उम्मीद है। साथ ही इससे गेमर्स को काफी मदद मिल सकती है। यह चिपसेट गेमर्स को बेहतरीन क्षमता प्रदान कर सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह फोन आते ही गेमर्स का पसंदीदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन बन सकता है। हालांकि, अभी तक सैमसंग की ओर से कुछ भी औपचारिक नहीं किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026