---Advertisement---

Samsung Galaxy Z Flip 7: 4 इंच की कवर डिस्प्ले, Elite चिपसेट आते ही लूट सकती है महफिल, क्या मिलेंगे AI पावर्ड फीचर्स?

Samsung Galaxy Z Flip 7: फ्लिप फोन सेगमेंट में सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 धमाका कर सकता है। इसमें 4 इंच की कवर डिस्प्ले के साथ Elite चिपसेट मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 18, 2025 11:42 पूर्वाह्न

Samsung Galaxy Z Flip 7
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy Z Flip 7: फ्लिप स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग को कई कंपनियों से टक्कर मिल रही है। इसमें मोटोरोला, शाओमी, ऑनर और ओप्पो शामिल है। मगर हालिया लीक रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो सैमसंग अपने आगामी फ्लिप फोन सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 को अब तक का सबसे एडवांस फ्लिप फोन बनाकर पेश करेगा। रिपोर्ट्स की मानें, तो Motorola Razr Ultra सीरीज के मुकाबले सैमसंग के अपकमिंग फ्लिप फोन में कई सारे यूनिक फीचर्स को शामिल किया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 में मिल सकते हैं AI पावर्ड फीचर्स

कई ताजा लीक खबरों में दावा किया गया है कि आगामी Samsung Galaxy Z Flip 7 फोन में 4 इंच की कवर डिस्प्ले, 6.7 इंच की अंदरुनी स्क्रीन मिल सकती है। इसके साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट और बढ़िया ब्राइटनेस मिलने की भी संभावना जताई जा रही है। इसके साथ Snapdragon 8 Elite चिपसेट आने की चर्चा जोरो पर है। इसके साथ एंड्रॉयड 15 ओएस का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। लेटेस्ट लीक में इस बात पर जोर दिया गया है कि फोन मेकर अपने अपकमिंग फ्लिप फोन में धांसू AI पावर्ड फीचर्स शामिल कर सकता है। इसमें गैलेक्सी एआई असिस्ट, लाइव कॉल ट्रांसलेशन, एआई टेक्स्ट के अलावा कई एआई खूबियां आ सकती है।

स्पेक्ससैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 की लीक डिटेल्स
चिपसेटSnapdragon 8 Elite
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले4-6.7 इंच
बैटरी4000mAh
रियर कैमरा50MP+8MP
सेल्फी कैमरा16MP
रिफ्रेश रेट120Hz

Samsung Galaxy Z Flip 7 Price in India

अपकमिंग फ्लिप फोन सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 का दाम फ्लिप 6 के मुकाबले थोड़ा अधिक हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 की इंडिया में कीमत 109999 रुपये होने की संभावना है।

Samsung Galaxy Z Flip 7 Release Date

अगर फोन मेकर के ट्रेंड को फॉलो करें, तो पता चलता है कि फ्लिप 7 जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 की रिलीज डेट जुलाई 2025 होने की उम्मीद है। फिलहाल इस पर कुछ भी आधिकारिक नहीं हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 15R

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Apple iPhone 17e

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

Vivo Y21 5G

फ़रवरी 28, 2026

Sridhar Vembu

फ़रवरी 28, 2026