---Advertisement---

Samsung Galaxy Z Fold 6 में मिलेगी सबसे बड़ी डिस्प्ले! Fold 5 के लॉन्च से पहले सामने आई स्पेशल डिटेल

Samsung Galaxy Z Fold 6: स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग लगातार अपना लेवल बढ़ा रही है। ऐसे में अब कंपनी फोल्डेबल फोन और फ्लिप फोन पर अधिक ध्यान दे रही है। इसी कड़ी में Samsung’s Galaxy Z Fold 5 को लेकर काफी जोरो-शोरों से तैयारी चल रही है। फोल्ड 5 को लेकर तरह-तरह के दावे किए ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 24, 2023 1:28 अपराह्न

Samsung Galaxy Z Fold 6
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy Z Fold 6: स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग लगातार अपना लेवल बढ़ा रही है। ऐसे में अब कंपनी फोल्डेबल फोन और फ्लिप फोन पर अधिक ध्यान दे रही है। इसी कड़ी में Samsung’s Galaxy Z Fold 5 को लेकर काफी जोरो-शोरों से तैयारी चल रही है। फोल्ड 5 को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसमें काफी शानदार फीचर्स दिए जाएंगे। वहीं, इससे इतर Samsung’s Galaxy Z Fold 6 की भी चर्चा शुरू हो गई है। जी हां आपने सही पढ़ा है, अभी फोल्ड 5 लॉन्च भी नहीं हुआ है, मगर इसके अगले वेरिएंट फोल्ड 6 को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है।

Samsung Galaxy Z Fold 6 में होंगे ये बड़े बदलाव

सैमसंग की Z सीरीज काफी अच्छे फीचर्स के साथ आ रही है। इसमें लगातार बड़े बदलाव हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि जेड 5 के मुकाबले 6 में बड़ी और काफी उपयोगी डिस्प्ले दी जाएगी। सैमसंग जेड 6 को साल 2024 में लॉन्च करेगी। खबरों की मानें तो दावा किया जा रहा है कि जेड 6 में अब तक की सबसे बड़ी और अलग डिस्प्ले दी जाएगी। ये भी कहा जा रहा है कि इसकी डिस्प्ले रेशो, इनर डिस्प्ले रेशो और ऑवरऑल डिजाइन में भी काफी बड़ा बदलाव दिखेगा। इसके साथ ही इसके सॉफ्टवेयर को भी बदला जाएगा। वहीं, ये भी दावा किया जा रहा है कि Z6 का मेन कैमरा Z5 जैसा हो सकता है। बताया जा रहा है कि इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: 120W के सुपरफास्ट चार्जर के साथ गर्दा उड़ाने आ रहा है Redmi K60 Ultra, स्मार्टफोन की कीमत जानकर चकरा जाएगा सिर!

Samsung Galaxy Z Fold 5 के संभावित फीचर्स

इस डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दी जा सकती है। इसमें 7.8 इंच की अमोल्ड डिस्प्ले दी जा सकती है। ये डिवाइस एंड्रॉइड 13 ओएस पर काम करेगा। इसमें 4400mah की बैटरी के साथ 25W का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। फोन में 50MP + 12MP + 12MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके साथ 12MP का सेल्फी कैमरा आ सकता है। इसकी कीमत 1.65 लाख रुपये हो सकती है। दावा किया जा रहा है कि इसे 26 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फीचर्सSamsung Galaxy Z Fold 5
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 2
स्क्रीन7.8
बैटरी4400mah
रियर कैमरा50MP + 12MP + 12MP

ये भी पढ़ें: मच अवटेड बाइक Bajaj Triumph इस दिन से भरेगी फर्राटा, जबरदस्त खूबियों के साथ जानिए कितनी हो सकती है कीमत

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026

Vivo T5 Lite 5G

जुलाई 10, 2026